फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Inspector of Schools orders inquiry, seeks report within three days.

Meerut News: जिला विद्यालय निरीक्षक ने दिए जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

Wed, 02 Sep 2026 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
District Inspector of Schools orders inquiry, seeks report within three days.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षकों के कथित मानसिक उत्पीड़न, प्रशासनिक दबाव, प्रबंध समिति के विवाद और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कड़ा संज्ञान लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हस्तिनापुर की प्रधानाचार्य को स्थलीय निरीक्षण कर मामले के तुरंत निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं।

कृषक इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अरविंद विजयी द्वारा प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के व्यवहार एवं कार्यप्रणाली के खिलाफ 11 बिंदुओं का शिकायत पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया था, जिसमें शिक्षकों के मध्य भय और मानसिक दबाव की स्थिति होने की बात कही गई है। हालांकि, पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद शिकायत पत्र की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत न किए जाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने इसे अत्यंत खेदजनक माना है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जांच अधिकारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हस्तिनापुर की प्रधानाचार्य को स्थलीय निरीक्षण कर तीन दिन के भीतर निस्तारण आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed