{"_id":"592c97054f1c1b050abda8f3","slug":"district-hospital-s-gul-gul-the-patient-is-unwell","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की बत्ती गुल, मरीज रहे बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की बत्ती गुल, मरीज रहे बेहाल
amar ujala meerut
Updated Tue, 30 May 2017 03:17 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 11 बजे फाल्ट होने से बत्ती गुल हो गई। करीब तीन घंटे अंधेरे में रहे वार्डों में मरीज बेहाल हो गए। इस दौरान एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने आए मरीजों को मायूस लौटना पड़ा। ओपीडी में कुछ मरीजों को डॉक्टरों ने मोबाइल फोन की रोशनी में देखकर परामर्श दिया। जबकि अधिकांश मरीज मंगलवार को आने की बता कहकर लौटा दिए गए।
विज्ञापन
यह हाल दोपहर दो बजे तक रहा। फाल्ट की नब्ज करीब तीन घंटे तक पकड़ में ही नहीं आई। जनरेटर भी ठप हो गया। इन्वर्टर भी केवल इमरजेंसी में चालू था। विद्युत फाल्ट ठीक होने पर जब अस्पताल में बिजली आई, तो ओपीडी का समय खत्म हो चुका था। इलाज की आस में आए कुछ मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इन पर पड़ा फर्क
जिला अस्पताल में रोजाना औसतन 80-90 एक्सरे होते हैं। लेकिन बिजली न होने पर केवल 37 एक्सरे ही हो सके। जबकि 11 बजे के बाद कोई अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। दरअसल, जिला अस्पताल में ओपीडी दो बजे तक लगती है और इसकेबाद एक्सरे भी इमरजेंसी में ही होते हैं।
विज्ञापन
क्या बोले मरीज
- मैं आईआईटी कानपुर से एमटेक कर रहा हूं। एक्सरे कराने आया था। लेकिन बिजली न होने से डेढ़ घंटा इंतजार करने के बाद भी हो नहीं पाया। -अंकुर कुमार
- मैं भी एक्सरे कराने आया था। डेढ़ घंटा हो गया। बिजली ही नहीं है। मजबूरी में बिना एक्सरे वापस लौटना होगा। - राजेश कुमार, सिपाही थाना देहली गेट
ठेले पर लाए गए मरीज
स्ट्रेचर न होने के कारण श्याम नगर के इरशाद को ठेले पर लेकर आना पड़ा। इसके बाद भी बिजली न आने के कारण एक्सरे नहीं हुआ। बिना इलाज कराए ही वापस जाना पड़ा। इरशाद ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें मंगलवार को आने केलिए कहा है।
फाल्ट से हुई दिक्कत
विद्युत फाल्ट होने के कारण दिक्कत हुई। लेकिन दोपहर बाद फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आ गई थी। डॉ. पीके बंसल, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
ट्रांसमिशन रही वजह
पहले ट्रांसमिशन की वजह से इसके बाद 33 लाइन में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके बाद डफरिन फीडर से सप्लाई सामान्य कर दी गई थी। -एके वर्मा, अधिशासी अभियंता