फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District hospital inspected in 26 minutes

जिला अस्पताल का 26 मिनट में निरीक्षण

Fri, 25 Oct 2019 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
District hospital inspected in 26 minutes

विज्ञापन
मेरठ। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिला अस्पताल का 26 मिनट में निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां मिलीं। आसिफा, शहनवाज, अजहर समेत कई मरीजों ने उपचार न मिलने और अस्पताल से भगाने की शिकायत की। अस्पताल के रसोईघर में स्टॉक रजिस्टर भी नहीं रखा जा रहा था। मंत्री रसोई में पहुंचे जहां मरीजों के लिए खाना तैयार होता है। महिला कर्मचारी प्रीति ने पूछने पर बताया कि यहां स्टाफ में चार लोग हैं। कितने लोगों का खाना बनता है, यह नहीं पता। जबकि करीब दो हजार रोटियां बनती हैं। लेकिन कोई अधिकारी या कर्मचारी यह नहीं बता सका कि खाने का कितना सामान रसोई में दिया जाता है। मंत्री ने प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल को हिदायत दी कि खाने का पूरा हिसाब-किताब रखें। वहां से बाहर निकले तो रसोई के बराबर में काफी गंदगी थी। यह देखकर उनकी नाराजगी और बढ़ गई। उन्होंने निरीक्षण के बाद कहा कि अस्पताल में अव्यवस्था हैं, काफी सुधार की जरूरत है। दोपहर 2:54 बजे पहुंचे मंत्री 3:20 बजे अस्पताल से निकल गए।

भतीजे का देहांत, नहीं मिली छुट्टी
प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि उनके भतीजे का गाजियाबाद में देहांत हो गया है। उन्होंने प्रभारी मंत्री के पीए, जिलाधिकारी, सीडीओ और सीएमओ को भी इससे अवगत कराया और छुट्टी की दरखास्त की। लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिल सकी। परिवार में गमी के बावजूद उन्हें निरीक्षण में शामिल होना पड़ा। वह बहुत परेशान हैं और अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed