फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District Cricket Association honors Karn Sharma.

Meerut News: जिला क्रिकेट संघ ने किया कर्ण शर्मा का सम्मान

Sat, 19 Sep 2026 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
District Cricket Association honors Karn Sharma.
क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अभी हाल में ही लिया है संन्यास
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मास्टर वैभव टी-20 ट्रॉफी के दौरान मेरठ निवासी भारतीय क्रिकेटर कर्ण शर्मा को क्रिकेट में उनकी उपलब्धियों के लिए जिला क्रिकेट संघ की ओर से सम्मानित किया गया। क्रिकेटर कर्ण शर्मा के साथ उनके पिता विनोद शर्मा और अन्य परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपने ही होम ग्राउंड में सम्मान पाने के बाद कर्ण शर्मा की आंखें भी नम हो गई। इसके लिए उन्होंने एमडीसीए के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।
कर्ण शर्मा ने अभी हाल ही में यूपी लीग के दौरान कानपुर सुपरस्टार की ओर से खेलते हुए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। उस दौरान यूपीसीए की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया। कैंट बोर्ड मुख्य कार्यकारी अधिकारी जाकिर हुसैन ने उन्हें प्रतीक चिह्न दिया। इस मौके पर कर्ण शर्मा ने कहा उन्हें मेरठ में ही क्रिकेट की बारीकियां सीखीं और यहां इसी मैदान में सालों अभ्यास किया। यहां से उनकी यादें जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी रूप में खेल से जुड़े रहेंगे। मेरठ समेत पूरे यूपी में लगातार अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं और मेरठ से वर्तमान में ही समीर रिजवी, विनीत पंवार, विजय कुमार जैसे तमाम क्रिकेटर यूपी का का नाम रोशन कर रहे हैं। आगे भी मेरठ में इसी प्रकार क्रिकेटर निकलते रहेंगे।
विज्ञापन


कर्ण शर्मा का अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट कॅरिअर
कर्ण शर्मा ने साल 2014 में भारतीय टीम की जर्सी पहनी थी। उन्होंने भारत के लिए 1 टेस्ट, 2 वनडे और 1 टी-20 मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच में ही उन्होंने डेविड वॉर्नर को आउट कर सुर्खियां बटोरी। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने रेलवे के अलावा उत्तर प्रदेश, विदर्भ और आंध्र जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व किया। अपने लंबे घरेलू कॅरिअर में उन्होंने 97 फर्स्ट क्लास मैचों में 270 विकेट चटकाए और बल्ले से भी शानदार योगदान देते हुए दो शतकों की मदद से 2866 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में चमकी किस्मत, नाम दर्ज है खास रिकॉर्ड
इंडियन प्रीमियर लीग में कर्ण शर्मा का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वह लगातार तीन सीजन में तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद 2017 में मुंबई इंडियंस और 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खिताब जीता। इसके अलावा, उन्होंने 2021 में भी सीएसके के साथ अपनी चौथी आईपीएल ट्रॉफी जीती। आईपीएल कॅरिअर में 90 मैच की 87 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 83 विकेट लिए। लगातार पांच सीजन तक वह चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed