फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   District annual cross country competition will be organized on 28th

Meerut News: 28 को होगा जिला वार्षिक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन

Mon, 15 Dec 2025 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 06:06 PM IST
विज्ञापन
District annual cross country competition will be organized on 28th
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर 28 दिसंबर को जिला क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन वेद व्यासपुरी स्थित भगत सिंह एकेडमी में किया जाएगा। प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ी चार जनवरी से झांसी में होने वाली स्टेट क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि 60वीं राज्यस्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता चार जनवरी को झांसी में होगी। इसमें मेरठ से भी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए 28 को क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता होगाी। इसमें पुरुष व महिला वर्ग के लिए 10 किलोमीटर दौड़, 20 वर्षीय बालकों के लिए 8 किलोमीटर दौड़, 20 वर्षीय बालिकाओं के लिए 6 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 18 वर्षीय बालकों के लिए 6 किलोमीटर दौड़, 18 वर्षीय बालिकाओं के लिए 4 किलोमीटर दौड़ होगी। 16 वर्षीय बालक-बालिकाओं के लिए 2 किलोमीटर की रेस का आयोजन किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा । प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एंट्री जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट WWW.DAASPORT.COM के माध्यम से की जा रही है। एंट्री करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर शाम 5 बजे तक है।
विज्ञापन


खेल गतिविधियां होनी चाहिए : सचिव
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने कहा कि खेल युवाओं के लिए बेहद आवश्यक है। आगामी दिनों में कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होनी है। ऐसे में खेल गतिविधियों होनी चाहिए। खेलों से एक स्वस्थ शरीर बनात है। उन्होंने बढ़ते प्रदूषण के चलते वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। दिल्ली मेरठ में लगातार वाहनों की संख्या बढ़ रही है। इस पर निगरानी करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed