फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Distributed blankets to the needy

Meerut News: जरुरतमंदों को कंबल वितरण किए

Sun, 11 Jan 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Distributed blankets to the needy
सरधना। दर्पण समाज सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को नगर के लश्करगंज बाजार स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए। अध्यक्षता कारी उम्मीदुर्रहमान कासमी और संचालन एसए बेताब ने किया। संस्था के महासचिव डॉ. हाशिम मलिक ने कहा कि जिन लोगों को ऊपर वाले ने संपन्न बनाया है उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्ग का सहारा बनें। संस्था के अध्यक्ष मुश्ताक अंसारी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। इस मौके पर डॉ. साजिद मलिक, आबिद अली, साबिर अंसारी, हारुन अंसारी, हनीफ राणा, डॉ. आसिफ खान, अयूब अंसारी, शुएब अंसारी मौजूद रहे। आयोजकों ने सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed