फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Distressed student dials 112, PRV takes her to exam centre 23 km away

Meerut News: परेशान छात्रा ने 112 नंबर मिलाया, पीआरवी ने 23 किमी दूर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया

Fri, 26 Sep 2025 05:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:31 AM IST
सार

मेरठ में एसएससी सीजीएल परीक्षा देने आई मैनपुरी की इशिका बस अड्डे से परीक्षा केंद्र दूर होने पर परेशान हो गई। पुलिस की त्वरित सहायता से उसे और एक अन्य अभ्यर्थी को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Distressed student dials 112, PRV takes her to exam centre 23 km away

विस्तार

मेरठ। मैनपुरी से बृहस्पतिवार को एसएससी सीजीएल (कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा) देने आई अभ्यर्थी इशिका भैसाली बस अड्डे पर उतरी तो केंद्र 23 किमी दूर होने का पता चलने पर परेशान हो गई। उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। इस पर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) ने अभ्यर्थी को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

मैनपुरी निवासी इशिका की बृहस्पतिवार को जानी के कुराली स्थित शांति इंस्टीट्यूट में एसएससी सीजीएल की परीक्षा थी। रास्ते में देरी होने पर करीब 11 बजे वह भैसाली बस अड्डे पर उतरी। यहां उसे पता चला कि परीक्षा केंद्र करीब 23 किमी दूर है। यहां से सीधी सवारी भी नहीं मिलती है। ऐसे में परीक्षा छूटने के डर छात्रा को सताने लगा। उसने कुछ लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई भी इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इससे इशिका काफी परेशान हो गई। तभी उसने 112 नंबर पर कॉल की और मदद मांगी। महिला हेड कांस्टेबल इंदु कौशिक, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार और कांस्टेबल राहुल कुमार पीआरवी से छात्रा के पास पहुंचे। परेशानी जानने के बाद पीआरवी से उसे समय से केंद्र पर पहुंचा दिया। इस दौरान रास्ते में एक अन्य महिला अभ्यर्थी को भी समय से केंद्र पहुंचने में देरी हो रही थी। पीआरवी ने उसे भी समय से केंद्र पर पहुंचाया। केंद्र पर पहुंचकर उन्होंने पीआरवी कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed