फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dissatisfaction is the cause of mental unrest in humans: Bhaav Bhushan

असंतोष मनुष्य की मानसिक अशांति का कारण : भाव भूषण

Fri, 20 Mar 2026 07:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction is the cause of mental unrest in humans: Bhaav Bhushan
भक्तांबर विधान पाठ में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
- कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में 48 दिवसीय भक्तामर विधान पाठ के 41वां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व की सुख-शांति-समृद्धि के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान पाठ के 41वें दिन विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। जिसमें स्वर्ण कलश से अभिषेक रमेश जैन, अमित जैन, अरुण जैन ने किया। शांतिधारा विकास जैन, सौरभ जैन ने की। दीप का प्रज्ज्वलन सुशील जैन, निर्मल जैन ने किया। सुनीता दीदी ने शांतिधारा का उच्चारण किया।

आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ जिसमें विधान कराने वाले सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 95 परिवारों की ओर से विधान का कराया गया। गुरुवर भाव भूषण महाराज ने कहा कि मानसिक ज्वर के कुछ लक्षण होते हैं जैसे ज्वरग्रस्त व्यक्ति आशक्त हो जाता है, चल फिर नहीं सकता ऐसे ही असंतोषग्रस्त व्यक्ति को अपनी क्षमताओं का एहसास नहीं हो पाता। वह आध्यात्मिक स्तर पर अशक्त हो मानसिक रूप से रोगी हो जाता है। उसके मन में दूसरों को देखकर जलन, कुढ़न की भावना उत्पन्न हो जाती है। संतुष्ट व्यक्ति का हृदय अत्यंत निर्मल होता है। वह हर काम को बहुत उत्साह, साहस और स्थिरता से करता है।
विज्ञापन

विधान का विसर्जन उज्ज्वल जैन, सुनील जैन, श्रेयांश जैन ने किया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्वलन आभा जैन, अंजलि जैन, शानवी जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्वलन विकास जैन, सोनू, अंशी, सुरेंद्र जैन ने किया। भगवान की आरती का दीप प्रज्वलन सीमा जैन, साधना जैन द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, सुनील जैन, राजीव जैन का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed