{"_id":"5fee38d78ebc3e3eb07fbaec","slug":"dispute-with-shopkeeper-over-urea-head-burst-mawana-news-mrt518321120","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया को लेकर दुकानदार से विवाद, सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया को लेकर दुकानदार से विवाद, सिर फोड़ा
विज्ञापन
बहसूमा। कैलाशपुरी स्थित पेस्टीसाइड दुकानदार से बाइक सवार युवकों की यूरिया खाद लेने को लेकर बृहस्पतिवार को कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दुकानदार घायल हो गया। पुलिस ने घायल दुकानदार को सीएचसी हस्तिनापुर भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक तहरीर नी दी गई थी।
क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी मानवेंद्र सिरोही ने बताया कि उसकी कस्बे के कैलाशपुरी में सिरोही पेस्टीसाइड की दुकान है। दुकानदार मानवेंद्र सिरोही ने बताया कि बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो युवक यूरिया खाद लेने आए। उसने मशीन खराब होना बताया तो इसी खुन्नस में बाइक सवार युवकों से आपस में कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। उस समय तो बाइक सवार जैसे-तैसे वहां से चले गए। आरोप है आधा घंटे बाद फिर से बाइक सवार युवक आए तथा उसके सिर पर जानलेवा हमला बोल दिया। आपस में हुई खींचातानी में एक युवक का मफलर गिर गया तथा बाइक लेकर फरार हो गए। खून से लथपथ दुकानदार ने बटावली मार्ग पर जान पहचाने वालों को फोन कर दिया तो बटावली मार्ग पर स्थित कालेज के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने बाइक सवार युवको को रोकने की कोशिश की तो उनमे से एक युवक पकड़ लिया तथा दो युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। पकडे़ गए युवक की लोगों की भीड़ ने जमकर धुनाई कर पुलिस को सपुर्द कर दिया। पुलिस ने घायल दुकानदार को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक पीड़ित दुकानदार की तरफ से तहरीर नहीं दी गई थी। वही इस संबंध में थानध्यक्ष शिवदत्त का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।