{"_id":"69e24f2eb8354fa0a3002516","slug":"dispute-over-the-management-committee-elections-of-kisan-inter-college-madhi-demonstration-at-the-gate-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112035-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसान इंटर कॉलेज मढ़ी की प्रबंध समिति चुनाव पर विवाद, गेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसान इंटर कॉलेज मढ़ी की प्रबंध समिति चुनाव पर विवाद, गेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन
रोहटा। गांव मढ़ी स्थित किसान इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर कुछ सदस्यों ने कॉलेज ग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव मढ़ी स्थित किसान इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को समिति के कुछ सदस्यों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते हुए चुनाव प्रक्रिया को फर्जी बताते हुए विरोध जताया। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर अधिकारियों ने मामले में संज्ञान नहीं लिया तो वह जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देंगे।
प्रदर्शनकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रेषित शिकायत पत्र में चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में हुए चुनाव प्रबंधक द्वारा प्रस्तावित नामों के आधार पर कराए गए थे, जबकि नियमानुसार पूरी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। उस समय चुनाव में अनियमितताओं की शिकायतें की गई थी लेकिन चुनाव अधिकारी द्वारा उन्हें नजरअंदाज किया गया।
आरोप है कि प्रबंधक के कार्यकाल में कई स्तरों पर अनियमितताएं हुई हैं, जिनकी जांच विभिन्न स्तरों पर लंबित है। इसके अलावा पिछले 11 वर्षों में कृषि मद से प्राप्त करीब 17 लाख रुपये की राशि कॉलेज खाते में जमा न कराने और पीटीए फंड की राशि में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और वैध मतदाता सूची के आधार पर पुनः चुनाव कराया जाए। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई है। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, निर्वाचन अधिकारी महावीर सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ था। प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश ने बताया कि उस समय उनकी ड्यूटी मूल्यांकन कार्य में लगी थी, जबकि प्रबंधक युद्धवीर सिंह ने कहा कि चुनाव विधिवत प्रक्रिया के तहत कराया गया है। लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।