फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over small talks: Mobile is breaking connection of relationships, suspicion increasing fight

हर छोटी बात पर तकरार: मोबाइल तोड़ रहा रिश्तों के कनेक्शन, शक से भी बढ़ रही पति-पत्नी के रिश्ते में दरार

Tue, 24 Oct 2023 10:58 AM IST
Dimple Sirohi उबैद सिद्दीकी, अमर उजाला, मेरठ
उबैद सिद्दीकी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 24 Oct 2023 10:58 AM IST
सार

नन्हा सा मोबाइल फोन आपसी रिश्तों की डोर को कमजोर कर रहा है। मोबाइल फोन के चक्कर में उपजे शक के कारण पति पत्नी के कोमल रिश्तों में भी दरारे पड़ रही हैं। इससे जुड़े मामलों की फेहरिस्त भी लबी है। देखें क्या कहते हैं आंकड़े।

विज्ञापन
Dispute over small talks: Mobile is breaking connection of relationships, suspicion increasing fight
ड्राइविंग के समय मोबाइल इस्तेमाल ना करें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोबाइल फोन आपसी रिश्तों का कनेक्शन भी तोड़ रहा है। स्मार्टफोन की लत पति-पत्नी के बीच दरार का कारण बन रही है। परिवार परामर्श केंद्र में आ रहे मामले बता रहे हैं कि दंपती में विवाद की बड़ी वजह मोबाइल फोन और आपसी शक है।

विज्ञापन


पिछले तीन वर्ष में पति और पत्नी के बीच विवाद के मामले डेढ़ गुना बढ़े हैं। ऐसे ही मामलों में दंपतियों की काउंसलिंग चल रही है। इस वर्ष परिवार परामर्श केंद्र में आए 40 फीसदी मामले मोबाइल फोन से जुड़े हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे पर फोन में उलझे रहने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, कुछ मामलों में मोबाइल दंपती में अलगाव का कारण बना है। परिवार परामर्श केंद्र की आंचल शर्मा का कहना है कि ऐसे दंपतियों को काउंसलिंग कर समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Dussehra 2023: दस पापों के परित्याग की प्रेरणा देता है दशहरा, देखें पूजन का मुहूर्त

दंपतियों से जुड़े मामले

वर्ष शिकायतें केस निस्तारण सुलह
2021 2330 60 1790 580
2022 3153 162 2943 888
2023 3100 88 2080 716 (सितंबर तक)

 
केस एक: किठौर निवासी महिला ने बताया कि शादी के बाद पति पूरे दिन मोबाइल पर बात करने में लगे रहते थे। रात को भी देर तक घर नहीं आते थे। कॉल करने पर नंबर बिजी मिलता था। इससे परेशान होकर वह एक साल से मायके में है।

केस दो : कंकरखेड़ा निवासी महिला के इंजीनियर पति एक कंपनी में कार्यरत हैं। पत्नी को शक है कि पति के दूसरी महिला से संबंध हैं। उसी पर रुपये खर्च करता है। एक महीने से दंपती की काउंसलिंग की जा रही है।

केस तीन : एक इंजीनियर की शादी के तीन साल बाद भी कोई बच्चा नहीं है। वहीं, पीएचडी कर रही पत्नी ने पति से कॅरिअर की खातिर और समय मांगा तो विवाद की स्थिति बन गई। सास उस पर मां बनने के लिए दबाव डालती है। इस कारण पति से विवाद चल रहा है।

टूटते रिश्तों के प्रमुख कारण
- मोबाइल पर अधिक समय बिताना, परिवार को कम समय देना
- एक-दूसरे पर अधिक शक
- निजी मामलों में परिवार के अन्य सदस्यों की दखलंदाजी
- जिम्मेदारियां उठाने की क्षमता न होना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed