फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over refuelling; salesman stabbed.

Meerut News: पेट्रोल भरवाने को लेकर विवाद, सेल्समैन को चाकू मारा

Wed, 24 Jun 2026 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dispute over refuelling; salesman stabbed.
- लोगों ने हमलावर को दबोच कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर के शेखू पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात पेट्रोल भरवाने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक युवक ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन अर्जुन शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट निवासी तालिब के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
टीपीनगर निवासी अर्जुन शर्मा ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह पेट्रोल पंप पर काम करता है। मंगलवार रात आरोपी तालिब अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर पहुंचा था। उसने पीड़ित से पेट्रोल डालने के लिए कहा। इस दौरान पंप कर्मचारी ने उसे दूसरे प्वाइंट से पेट्रोल भरवाने के लिए कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामूली बात पर आरोपी का गुस्सा बढ़ गया और उसने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पंप कर्मचारी ने जब उसकी हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने जेब से चाकू निकाल लिया और कर्मचारी पर हमला बोल दिया। बचाव के दौरान पीड़ित के हाथ में चाकू लग गया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना से पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। शोर-शराबा सुनकर पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारी और आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मचारी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed