फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over Kalyan-kari Education Society elections

Meerut News: कल्याणकारी एजुकेशन सोसाइटी के चुनाव पर विवाद

Wed, 08 Jul 2026 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Dispute over Kalyan-kari Education Society elections
- 117 सदस्यों की सूची पर उठे सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में कल्याणकारी एजुकेशन सोसाइटी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सदस्यता सूची को लेकर विवाद गहरा गया है। बुधवार को आपत्ति दर्ज कराने का दिन निर्धारित था। आरोप है कि शाम 5:00 बजे तक भी चुनाव अधिकारी कॉलेज नहीं पहुंचे। इससे आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे सदस्य निराश होकर लौट गए।
सोसाइटी के पदाधिकारी राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में अवैध रूप से 117 नए सदस्यों को शामिल किया गया है। उनका कहना है कि वर्ष 2010 में रजिस्ट्रार ने 117 सदस्यों की सूची को अवैध घोषित करते हुए निरस्त कर दिया था, लेकिन अब उसी सूची को आधार बनाकर उसे वैध करार दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों के नाम वर्ष 2010 की सूची में थे, वर्तमान में जारी सदस्य सूची में उनके नाम ही शामिल नहीं हैं। इससे पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में आ गई है। राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि चुनाव संबंधी एजेंडा फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर पारित किया गया है। उनका कहना है कि एजेंडा पर दो ऐसे लोगों के हस्ताक्षर भी दर्शाए गए हैं, जिनका निधन हो चुका है। उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि वह मीटिंग में थे। आपत्ति जिला समाज कल्याण कार्यालय में भी दर्ज की जा सकती है। कुछ लोगों ने कराई भी है। बृहस्पतिवार को वह अन्य प्रक्रिया के लिए कॉलेज में मौजूद रहेंगे। इस दौरान अशोक गुप्ता, संत कुमार भारती, दिमाग सिंह, जिले सिंह, राकेश, सुशील, जयभगवान, भरत सिंह, शशिपाल, ऋषिपाल, मनोज आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed