फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute over installation of outdoor AC, complaint to SSP

Meerut News: एसी आउटडोर लगाने को लेकर विवाद, एसएसपी से शिकायत

Thu, 21 May 2026 07:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Dispute over installation of outdoor AC, complaint to SSP
एसी आउटडोर लगाने को लेकर विवाद, एसएसपी से शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित अंसल कोर्टयार्ड सोसाइटी में एसी के आउटडोर यूनिट को सीढ़ियों में लगाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत कर पड़ोसी पर धमकी देने, रास्ता बाधित करने और पलायन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
ई-505 निवासी विजय शर्मा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 10 वें तल तक जाने के लिए एक सार्वजनिक सीढ़ी मार्ग है, जिसका उपयोग सभी फ्लैट स्वामी करते हैं। आरोप है कि चौथे तल के फ्लैट ई-406 में रहने वाले व्यक्ति ने 29 अप्रैल 2026 को सीढ़ियों के पास दो टन क्षमता का एसी आउटडोर यूनिट लगवा दिया। इससे पूरे कॉरिडोर में गर्म हवा और शोर फैल रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। शिकायत में कहा गया है कि भीषण गर्मी और नौतपा शुरू होने के कारण आउटडोर यूनिट से निकलने वाली गर्म हवा से ऊपर-नीचे के फ्लैटों में तापमान काफी बढ़ गया है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। आरोप है कि कई लोग गर्मी और उमस के कारण बीमार भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

विजय शर्मा का कहना है कि उन्होंने और अन्य फ्लैट निवासियों ने कई बार एसी आउटडोर हटाने का अनुरोध किया, लेकिन उक्त व्यक्ति ने बात मानने से इनकार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने परिवार की सुरक्षा को खतरा बताते हुए आशंका जताई है कि भविष्य में कोई अप्रिय घटना हो सकती है।सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed