{"_id":"5cadf476bdec2214161d6ae5","slug":"dispute-in-two-families-at-shamli-and-three-injured-including-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: घर में घुसकर हमला, महिला समेत तीन लोग घायल, ये रही विवाद की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: घर में घुसकर हमला, महिला समेत तीन लोग घायल, ये रही विवाद की वजह
Wed, 10 Apr 2019 07:24 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 10 Apr 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। मामला यूपी के शामली जनपद का है।
विज्ञापन
थानाभवन थाना क्षेत्र में कस्बे के मोहल्ला रोगनग्रान निवासी सुनीता उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पड़ोसी के साथ दोनों की छत साझे की है। बुधवार को आरोपियों ने उनके हिस्से की जमीन में अपनी दीवार बना दी। उन्होंने विरोध करते हुए दीवार को गिरा दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पहले तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं शोर मचाने पर उसके पति और ससुर बीच बचाव में आए तो उन पर भी हमला कर दिया। हमले में उसके पति के कूल्हे की हड्डी टूट गई। हंगामा बढ़ने पर आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया।
विज्ञापन
इसके बाद पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/