फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute in MLA and Ranger in case of tree cutting at Saharanpur

पेड़ काटने का मामला: विधायक व रेंजर में बढ़ी रार, पुलिस ने भी पूरे प्रकरण की शुरू की जांच

Sat, 23 Nov 2019 11:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Nov 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dispute in MLA and Ranger in case of tree cutting at Saharanpur
यूपी पुलिस फाइल फोटो

सहारनपुर में बेहट विधायक नरेश सैनी और मोहंड के रेंजर मदन मोहन के बीच रार बढ़ गई है। विधायक की शिकायत पर एसडीएम बेहट की ओर से जांच शुरू कर दी गई है, जबकि शिकायतकर्ता की तहरीर पर बिहारीगढ़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ये मामला मोहंड रेंज में पेड़ कटने के बाद जांच करने गए सामाजिक वानिकी के डीएफओ की जांच के बाद शिकायतकर्ता को वाहन से छुड़वाने के बाद उपजा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, लेकिन इसकी चर्चा वन महकमे और जनप्रतिनिधियों में खूब है। 

विज्ञापन


शिवालिक वन प्रभाग अंतर्गत मोहंड रेंज में दीपावली के दौरान सागौन का बेशकीमती पेड़ काटा गया था। यह मामला शिवालिक के वन संरक्षक तक पहुंचा। वन संरक्षक वीके जैन ने डीएफओ को जांच के लिए भेजा। जांच के लिए छह नवंबर को डीएफओ पहुंचे और शिकायतकर्ता तेजपाल सैनी और रेंजर जोशी का बयान दर्ज किया। बताया जाता है कि बयान दर्ज करने के बाद डीएफओ ने शिकायतकर्ता को किसी वाहन से गांव तक छुड़वाने की बात रेंजर से कही। डीएफओ के जाने के बाद अचानक शिकायतकर्ता से रेंजर से बहस हो गई। जिस पर विधायक के करीबी और गांव निवासी तेजपाल सैनी को एक तरह से रेंज क्षेत्र में जबरिया रोक लिया गया। इसी दौरान, रेंजर की विधायक से फोन पर अनबन हो गई। बताया तो यहां तक जाता है कि बिहारीगढ़ पुलिस को भेजकर शिकायतकर्ता तेजपाल को रेंज से छुड़वाना पड़ा। 
विज्ञापन


तेजपाल ने पेड़ कटने को लेकर लगाई थी आरटीआई 
बेहट के रहने वाले तेजपाल सैनी ने मोहंड रेंजर के कार्यकाल के दौरान पेड़ कटने सहित अन्य वन से संबंधित मामलों की आरटीआई मांगी थी। जिसे लेकर आरोप है कि रेंजर नाराज चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता को रेंज में बंधक बनाने की बात आई थी। पुलिस भेजकर रेंज से शिकायतकर्ता को छुड़वाया गया था। पुलिस में भी शिकायतकर्ता ने तहरीर दी है। जिस पर पुलिस अपनी जांच शुरू कर रही है। - संजीव कुमार, एसओ, बिहारीगढ़ 

विधायक के साथ कोई अभद्रता नहीं की। जंगल के प्रति उनका समर्पण है। विधायक के करीबी लकड़ी चोरी सहित पेड़ काटने और अवैध तरीके से वनों में प्रवेश करते हैं। जिस पर उन्होंने शिकंजा कसा। जिस पर विधायक की ओर से फोन करके जबरन आरोपी को छुड़ाने की बात कही गई। जब मैंने इंकार कर दिया तो विधायक ने उन्हें धमकी दी कि वे उसका तबादला करा देंगे। कोई भी जांच एजेंसी उनकी जांच कर ले। वे पेड़ काटने के मामले में आरोपियों को छोड़ने वाले नहीं है। जहां तक उनकी बात है, वे हर स्तर के जांच को तैयार हैं। - मदन मोहन जोशी, रेंजर मोहंड रेंज

रेंजर ही नहीं पूरे स्टाफ की जांच होनी चाहिए। कमिश्नर, जिलाधिकारी और कंजरवेटर से शिकायत की है। रेंजर ने शिकायतकर्ता को बंधक बनाकर रखा। ये तो गनीमत रही कि शिकायतकर्ता का फोन उन्हें लग गया और प्रशासन-पुलिस को उन्होंने खुद फोनकर रेंज से छुड़वाया। बिहारीगढ़ पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। रेंजर दबंगई दिखा रहा है। उसका तबादला हो चुका है। फिर भी उसे रिलीव क्यों नहीं किया जा रहा है। ये बात समझ में नहीं आ रही है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। - नरेश सैनी, विधायक बेहट, सहारनपुर जनपद 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed