{"_id":"62ea6fad9b359d3d8f51eea0","slug":"dispute-between-villagers-and-bdo-in-saharanpur-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला बीडीओ ने ग्रामीणों को दिखाया जाति का रौब, खूब चर्चा में है सहारनपुर का ये मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला बीडीओ ने ग्रामीणों को दिखाया जाति का रौब, खूब चर्चा में है सहारनपुर का ये मामला
Wed, 03 Aug 2022 06:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Aug 2022 06:29 PM IST
सार
भाषा-शैली को लेकर ग्रामीणों और बीडीओ नीरू मलिक के बीच कहासुनी हो गई। इसमें नीरू मलिक ग्रामीण से शांत होकर बोलने के लिए कहती दिख रही हैं। इस दौरान बीडीओ ने जातीय स्वाभिमान का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों से बात करती बीडीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में टीएचआर प्लांट के लिए भूमि देखने गई बीडीओ और ग्रामीणों में कहासुनी हो गई। इस बीच दोनों में तीखी नोकझोंक भी हो गई। वहीं सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुवांरका ब्लॉक की बीडीओ नीरू मलिक मंगलवार दोपहर को ग्राम तिवाया में टीएचआर प्लांट के लिए भूमि देखने गई थी। गांव के कुछ लोग टीएचआर प्लांट का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: भजन गाने से नाराज उलमा को दिया जवाब तो कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं फरमानी नाज, अब खड़ी हुई ये मुश्किल
विज्ञापन
इसी बीच भाषा-शैली को लेकर ग्रामीणों और बीडीओ नीरू मलिक के बीच कहासुनी हो गई। इसमें नीरू मलिक ग्रामीण से शांत होकर बोलने के लिए कहती दिख रही हैं। उन्होंने अपने जातीय स्वाभिमान का भी जिक्र इस दौरान किया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
इस संबंध में बीडीओ नीरू मलिक ने बताया कि गांव के कुछ लोग ऊंची आवाज में बोल रहे थे। उन्होंने उनसे शांति से बात करने को कहा तो वे बोल पड़े कि वे यहीं के हैं और ऐसे ही बात करते हैं। इस पर उन्होंने भी कह दिया कि वे भी बाहर की नहीं हैं। गांव वालों ने खुद ही प्लांट के सिलसिले में उन्हें बुलाया था। गांव में प्लांट का जो भी निर्णय होगा वो अब उच्च अधिकारियों के आदेश के बाद ही लिया जाएगा।