Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dispute between two sides over playing DJ music; wedding (nikah) took place after intervention by relatives.

Meerut News: डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद हुआ निकाह

Sun, 01 Nov 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Dispute between two sides over playing DJ music; wedding (nikah) took place after intervention by relatives.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर(मेरठ )। थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। एक बरात में डीजे लेकर पहुंचने पर दुल्हन पक्ष ने विरोध जताया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला तनावपूर्ण हो गया। विवाद के चलते दुल्हन पक्ष ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। हालांकि, देर शाम रिश्तेदारों और क्षेत्र के सामाजिक लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया और युवती का निकाह संपन्न कराया गया।
जानकारी के अनुसार, एक गांव में एक परिवार की दो सगी बहनों की शादी थी। दोनों की बरात अलग-अलग स्थानों से आई थी। एक बहन का निकाह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। वहीं, दूसरी बहन की बरात चढ़त के लिए दूल्हा पक्ष डीजे लेकर पहुंचा। गांव में डीजे पहुंचते ही लड़की पक्ष के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लड़की पक्ष का कहना था कि रिश्ता तय होने के दौरान ही स्पष्ट कर दिया गया था कि परिवार में कुछ दिन पहले मौत होने के कारण शादी समारोह में डीजे नहीं बजेगा। इसके बावजूद डीजे लेकर आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लड़के पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद लड़की पक्ष ने निकाह कराने से साफ इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद की सूचना मिलने पर हस्तिनापुर थाना पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। बाद में रिश्तेदारों और क्षेत्र के सामाजिक लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके बाद देर शाम युवती का निकाह संपन्न हुआ। वहीं, दूसरी बहन की बरात बिना किसी विवाद के सकुशल विदा हो गई।
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed