फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   disorder in scolarship and reimbersment

छात्रवृत्ति और प्रतिपूर्ति शुल्क में बड़े गड़बड़झाले का भंडाफोड़, मुकदमे के निर्देश दिए

Tue, 21 Feb 2017 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 21 Feb 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
disorder in scolarship and reimbersment
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

छात्रवृत्ति और  प्रतिपूर्ति शुल्क के गड़बड़झाले को चेक करने के लिए सोमवार को 34 अधिकारियों की टीम निकली तो बड़ा खेल सामने आया है। कहीं छात्र नहीं मिले, तो कहीं हाजिरी दर्ज मिली। बड़ा खुलासा दयानंद कालेज श्यौलदा में हुआ जहां छात्र तो नहीं मिले, पर करीब 300 छात्रों की बैंक पासबुक मिलीं। इन खातों में लगभग एक करोड़ रुपये की प्रतिपूर्ति शुल्क का लेनदेन होना था। सीडीओ ने कालेज प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रतिपूर्ति शुल्क तथा छात्रवृत्ति में लगातार गड़बड़झाले की सूचनाएं सामने आ रही हैं। जिस पर जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने सीडीओ विशाख जी. को एक्शन लेने के निर्देश दिए। सोमवार को सीडीओ ने 34 अधिकारियों की टीमों को 34 कालेजों में प्रतिपूर्ति शुल्क एवं छात्रवृत्ति की जांच करने भेजा। टीम में सभी अपर जिलाधिकारी (एडीएम), अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम), एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तथा जिला स्तरीय अधिकारी लगाए गए। कई कालेजों में गड़बड़झाला सामने आया। ज्यादातर में उपस्थिति कम ही मिली। दस से पचास प्रतिशत तक ही छात्र मौजूद मिले।
विज्ञापन


दयानंद कॉलेज में मिला भारी गड़बड़झाला
सीडीओ के मुताबिक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अरविंद सिंह दयानंद विद्यापीठ कालेज ऑफ लॉ गढ़ रोड श्यौलदा पहुंचे, तो यहां भारी गड़बड़झाला सामने आया। छात्र तो यहां नाममात्र के ही मौजूद थे। लेकिन करीब तीन सौ पास बुक बरामद की गई। ये बैंक पासबुक यहां पढ़ने वाले छात्रों की थीं। छात्रों की हाजिरी रजिस्टर तक पर भी नहीं थी और अन्य दस्तावेज भी नहीं थे। नियमानुसार यह पासबुक छात्र के पास होनी चाहिए। शासन से सीधा छात्र के खाते में प्रतिपूर्ति शुल्क भेजा जाता है। छात्र अपने खाते से इस रकम को निकालकर कालेज के खाते में फीस जमा कर देते हैं। कालेज में इन सभी की पास बुक का मिलना बड़े गड़बड़झाले की तरफ इशारा कर रहा है। लगभग एक करोड़ रुपये शुल्क का लेनदेन इन खातों पर बनता है। मार्च में यह पैसा इन खातों में आना था। सभी पासबुक जब्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमे के निर्देश दिए
सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी उमेश द्विवेदी को निर्देश दिए हैं कि तत्काल इस कॉलेज के प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। उन्होंने कहा कि अभी अन्य कालेजों की भी जांच चल रही है। मंगलवार तक अन्य कॉलेेजों की रिपोर्ट भी फाइनल कर डीएम को प्रेषित कर दी जाएगी। भारी गड़बड़ी मिल  रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed