फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   discussion start today history of jain releigon

जैन धर्म के इतिहास पर आज से शुरू होगी चर्चा

Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
discussion start today history of jain releigon
चिदायतन में संगोष्ठी के लिए सजाया गया पंडाल। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। हस्तिनापुर में जैन दर्शन विद्वत राष्ट्रीय संगोष्ठी बृहस्पतिवार (आज) से शुरू होकर रविवार 16 फरवरी तक चलेगी। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम श्री दिगंबर जैन दिव्य देशना ट्रस्ट दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन उस्मानपुर दिल्ली एवं मेरठ उत्तर प्रदेश द्वारा निर्माणाधीन तीर्थ धाम चिदायतन में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

चार दिवसीय राष्ट्रीय जैन दर्शन विद्वत संगोष्ठी में जैन धर्म के विद्वान सुबह से रात तक जैन धर्म के इतिहास पर चर्चा करेंगे। संगोष्ठी में देश-विदेश के श्रद्धालु भी हजारों की संख्या में भाग ले रहे हैं। संगोष्ठी के लिए चिदयतन के विशाल मैदान में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बुधवार शाम प्रबंधन टीम के अधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मीडिया प्रभारी अरुण जैन एडवोकेट ने बताया कि चिदायतन जैन समाज का महाराष्ट्र के बाद हस्तिनापुर में दूसरा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है। इसमें देश के 20 प्रांतों के जैन समाज के लोग सहित विदेशों से भी श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचेंगे। बताया कि इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार भी अपना सहयोग प्रदान कर रही है। संगोष्ठी में 47 आलेखों का भी संकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह सात से रात नौ बजे तक होगा कार्यक्रम
राष्ट्रीय जैन दर्शन विद्वत संगोष्ठी 13 से 16 फरवरी तक सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक कार्यक्रम होंगे। कार्यकम के लिए हजारों लोगों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कार्यक्रम में 47 वक्ता संबोधन करेंगे। 150 विद्वानों का भी सहयोग रहेगा। पहले दिन विशेष कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे जिनवाणी शोभायात्रा निकाली जाएगी। ध्वजारोहण और गोष्ठी का उद्घाटन होगा। मुख्य अतिथि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed