फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on the problem of increasing traffic jams and bad roads

Meerut News: बढ़ते जाम और खराब सड़कों की समस्या पर हुई चर्चा

Fri, 07 Nov 2025 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Discussion on the problem of increasing traffic jams and bad roads
सरधना। मोहल्ला आजाद नगर में भाकियू किसान सभा की बैठक में शामिल कार्यकर्ता। संगठन
भाकियू किसान सभा की बैठक में स्थानीय समस्याओं पर किया गया विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की सरधना कार्यकारिणी की बैठक मोहल्ला आजाद नगर में आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने की।
सरधना क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख रूप से निरंतर बढ़ते जाम, खराब नालियों व जर्जर सड़कों की समस्या उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरधना में आए दिन जाम लगने से आम जनता का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई-कई घंटे लोगों को ट्रैफिक में फंसना पड़ता है। मोहल्ला आजाद नगर की नालियों और सड़कों की बदहाल स्थिति लंबे समय से जस की तस बनी हुई है।
नगर पालिका में शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव ने कहा कि शासन-प्रशासन तानाशाही रवैया अपना रहा है। किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों की आवाज लगातार अनसुनी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सरधना तहसील में बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान संगठन विस्तार में वकील अंसारी को मोहल्ला आजाद नगर महामंत्री और जुल्फकार अंसारी को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक में शहरोज मलिक, वसीम, सरफराज, शहजाद, उस्मान, मुफरीद, प्रमुख गुप्ता, जुल्फकार, जफर, मोबीन, शकील, नफीस, आसिफ, वसीम, हाशिम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed