फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on improving legal skills of students

Meerut News: छात्रों के विधिक कौशल को निखारने पर हुई चर्चा

Mon, 09 Dec 2024 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Discussion on improving legal skills of students
शोभित विश्वविद्यालय फोटो.....नेहा त्यागी
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाॅ एंड कॉन्स्टिट्यूशनल स्टडीज ने इंट्रा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विधि छात्रों को अपने विधिक कौशल को निखारने, न्यायालयीन प्रक्रियाओं से परिचित होने और सम्मोहक व प्रभावी विधिक तर्क प्रस्तुत करने की अपनी क्षमता विकसित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया गया। प्रतियोगिता विधि संकाय के निदेशक प्रमोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई। जिन्होंने सक्षम लीगल प्रोफेशनल्स को आकार देने में मूट कोर्ट गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। निर्णायक मंडल में न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) सुधीर कुमार गुप्ता, एमपी पार्थिबन और सर्वोच्च न्यायालय के ही अधिवक्ता आकाश गर्ग आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने भाग लिया। जिसमें दो वक्ता और एक शोधकर्ता शामिल थे। ग्रैंड फिनाले में शगुन चौहान और नीलाक्षी त्यागी के नेतृत्व में 6 और 9 टीमों के मध्य रोमांचक विधिक प्रतिस्पर्धा हुई, जिन्होंने एक चुनौतीपूर्ण कानूनी मुद्दे पर तार्किक बहस की तथा निर्णायक मंडल के प्रश्नों का समुचित उत्तर देकर अपने ज्ञान का परिचय दिया।कार्यक्रम का समापन कुलपति प्रो. विनोद कुमार त्यागी और प्रति कुलपति प्रो. जयानंद की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed