फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on development works in the board meeting of the area Panchayat Samiti

Meerut News: क्षेत्र पंचायत समिति की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

Wed, 29 Apr 2026 07:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Discussion on development works in the board meeting of the area Panchayat Samiti
सरधना। क्षेत्र पंचायत समिति की बोर्ड बैठक में शामिल ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सरधना। ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत समिति की बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र ने की।



बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनाने से हुई, जिसे क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके बाद विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए नए कार्यों के सुझाव लिए गए। खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ शौचालय, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग, पेंशन योजनाएं और राशन कार्ड जैसी योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन




बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाईं और विकास कार्यों को तेज करने की मांग की। साथ ही पेयजल, सड़क और स्वच्छता जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। बीडीओ ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। संचालन संजीव गिरि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed