फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discussion on banning wasteful expenditure in marriage

शादी में फिजूल खर्च पर रोक लगाने पर हुई चर्चा

Fri, 01 Aug 2025 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Discussion on banning wasteful expenditure in marriage
सरूरपुर। हर्रा में आयोजित संस्था के सम्मेलन में शामिल इमाम व स्थानीय लोग। आयोजक
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में तमशीर चौहान की बैठक पर प्रयास जन सेवार्थ समिति ने उम्मीद की किरण सशक्त बेटियां सम्मेलन का आयोजन किया। अध्यक्षता मौलाना हासिम साहब ने की। सम्मेलन में कस्बे की 30 मस्जिदों के इमामों ने भाग लिया। बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष नूरा प्रधान ने बताया कि गरीब बेटियों की शिक्षा व शादी के पूरे खर्च की समिति की जिम्मेदारी होगी। बैठक में शादी में फिजूल खर्च पर रोक लगाने पर चर्चा व दहेज प्रथा को खत्म करने पर सहमति बनी। कस्बे में ईदगाह के प्रांगण को बढ़ाने की अपील की गई। साथ ही इमाम और मोअज्जिन की तनख्वाह बढ़ाने की समिति द्वारा अपील की गई। नूरा प्रधान ने कहा कि समिति द्वारा नगर में किसी भी गरीब व बेसहारा लोगों पर अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई लड़ने का काम समिति करेगी। इस दौरान तमशीर चौहान, नफीस, नबीशेर, ताहिर, जावेद, इमरान, मोहम्मद, रिहान, इरशाद राणा, मुजम्मिल चौधरी, जावेद, आबिद चौहान, सलीम, फरमान व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed