{"_id":"697cc49e217b21e80002ddb9","slug":"discussion-on-academic-evaluation-in-the-college-meerut-news-c-72-1-mct1005-148024-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महाविद्यालय में अकादमिक मूल्यांकन पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महाविद्यालय में अकादमिक मूल्यांकन पर हुई चर्चा
विज्ञापन
क्रिकेटर शिवम मावी
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की सत्र 2025-26 की प्रथम बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ।
प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और महाविद्यालय की अकादमिक व प्रशासनिक गतिविधियों के मूल्यांकन पर विचार-विमर्श के लिए आमंत्रित किया।प्रो. कैप्टन लता कुमार ने त्रैमासिक उपलब्धियों और प्राध्यापकों द्वारा प्रकाशित शोध पत्रों का विवरण प्रस्तुत किया।
प्रो. एके सक्सेना ने उच्च शिक्षा में अनुसंधान पर जोर दिया। उद्यमी ठाकुर प्रीतिश कुमार ने सुझावों के क्रियान्वयन की आवश्यकता बताई। निदेशक शोध प्रकोष्ठ, प्रो. वीरपाल सिंह ने शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर कार्यशालाएं आयोजित करने के लिए कहा। बैठक में पुरातन छात्राओं, अभिभावकों और वर्तमान छात्रा प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। संचालन आईक्यूएसी सहसमन्वयक प्रो. एसपीएस राणा ने किया। महाविद्यालय में एनसीसी इकाई द्वारा शहीद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने किया।