फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Discrimination based on caste, Hindus should unite: Gopal

जात-पता का भेदभाव एकजुट हों हिंदू : गोपाल

Sun, 25 Jan 2026 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Discrimination based on caste, Hindus should unite: Gopal
गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को रुद्रा कॉलेज में हिंदू सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को रुद्रा कॉलेज में हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। अतिथियों ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर शुभारंभ किया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों को शाल एवं भगवान राम का चित्र देकर सम्मान किया गया।
मुख्य वक्ता हिंदू जागरण मंच के संगठन मंत्री गोपाल ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा पर विस्तार से बताया। शाश्वत आनंद सरस्वती ने हिंदुत्व विषय पर प्रकाश डाला और अपनी संस्कृति के बारे में बताया। उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि हम जात-पात भेदभाव इन सभी को भुलाते हुए हम हिंदू हैं ऐसी दृष्टि से सभी को रहना है। महामंडलेश्वर सरितानंद गिरी ने कहा कि सभी को इस देश के लिए, इस राष्ट्र के लिए हम किस काम आ सकते हैं ऐसा विचार करना चाहिए। आज हम अपनी सनातन संस्कृति को भूलते जा रहे हैंं। उन्होंने माता-बहनों से आग्रह किया कि अपनी सनातन संस्कृति को जीवित रखने के लिए अपने बच्चों को संस्कार देने के लिए संघ से जोडें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डॉ. दिशा दिनेश सदस्य ललित कला बोर्ड अकादमी संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश ने शताब्दी वर्ष के पांच परिवर्तन पर अपना वक्तव्य दिया। खिलाड़ियों को हिंदू सम्मेलन के मंच पर सम्मानित किया। कार्यक्रम अध्यक्ष मास्टर विक्रम त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समिति कोषाध्यक्ष अभिषेक त्यागी, राहुल सैनी, कालू चौधरी, नवीन प्रताप, कुलदीप, अंकुश शर्मा, सक्षम त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हिंदू समाज को एकजुट होना पड़ेगा : धर्मेंद्र
समयपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया
माछरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संघ द्वारा समाज के लोगों को एकत्रित करने के लिए मंडल स्तर पर हिंदू सम्मेलन के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मऊखास और मुंडाली मंडल के हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को गांव समयपुर स्थित शिव मंदिर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल दबथला की कन्याओं द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में प्रांत धर्म जागरण प्रमुख धर्मेंद्र ने बताया कि संघ ने अपने प्रारंभ से लेकर 100 वर्षों तक संघर्ष कर हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है। भारत को विश्व गुरु बनाना है तो हिंदू समाज को एकजुट होना पड़ेगा। वक्ता पंकज शर्मा ने कहा कि हमें समाज परिवर्तन के लिए पंच परिवर्तन को अपनाना पड़ेगा और संपूर्ण समाज को स्व का बोध हो।
आरएसएस के जिला संघ चालक मवाना धर्मेश त्यागी ने कहा कि हिंदू समाज की बड़ी ताकत उनकी एकता है लेकिन समाज को जाति वर्ग क्षेत्र के आधार पर बांटकर कमजोर किया जा रहा है। हमें इन भेदों को भुलाकर एक मंच पर आएं जिससे हिंदू समाज शक्तिशाली बने।
गुरुकुल दबथला के प्राचार्य प्रमोद आर्य ने कहा कि हिन्दू समाज की बेटियां अपने धर्म का पालन करें और विधर्मियों के बहकावे में आकर लव जिहाद का शिकार न बनें और ऐसे लोगों को वीरांगना माता लक्ष्मी बाई की तरह मुंहतोड़ जवाब दें।
समिति अध्यक्ष नैन सिंह तोमर ने आगंतुकों का धन्यवाद किया। आयोजन समिति के संरक्षक जयभगवान शर्मा और अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।
--------
हिंदू सम्मेलन सफल बनाने के लिए बांटे आमंत्रण पत्र



बहसूमा। कस्बे में 30 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए आयोजकों ने रविवार को क्षेत्र में आमंत्रण-पत्र वितरित किए। हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामराज के खंड संघ चालक मास्टर ब्रह्मचारी सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। हिंदू सम्मेलन कस्बा स्थित जीव फार्म हाउस में 30 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री एवं मुख्य वक्ता अरुण कुमार संबोधित करेंगे। इस मौके पर चेयरमैन सचिन सुकड़ी, ऋषभ गोयल, गौरव राजवंशी, सभासद अरुण कुमार, मनीष अहलावत आदि रहे।


------------
हिंदू सम्मेलन के लिए निकाली बाइक रैली
रोहटा। रासना गांव में 2 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन काे लेकर युवाओं ने क्षेत्र में बाइक रैली निकालकर लोगों को सम्मेलन में पहुंचने के लिए जागरूक किया। रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष दयाल त्यागी के बनवारीपुर निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। रासना में 2 फरवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जन जागरूकता बाइक रैली का शुभारंभ लाहौरगढ़ में लोमेश त्यागी व विनय ने किया। रैली क्षेत्र के बाडम, फतेहपुर, दुर्जनपुर, रामपुर, मिर्जापुर, रासना गांवों से होते हुए बनवारीपुर में समापन किया गया। बाइक रैली में नरेंद्र त्यागी, गोपाल शर्मा, राजीव, भगत, हर्ष, खंड प्रचार प्रमुख यजनीश त्यागी, सूर्या गोस्वामी, मोहित कश्यप, वेदांत त्यागी, निशांत जाटव, अजय मीरपुर, कपिल त्यागी आदि मौजूद रहे।

गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र

गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र

गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र

गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र

गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र

गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र

गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र

गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र

गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र

गांव समयपुर में हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed