फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Disclosure in Yogi Sarkar, corruption was in this plan, 84 nominations

योगी सरकार में हुआ खुलासा, इस योजना में हुआ था भ्रष्टाचार, 84 नामजद

Thu, 18 Jan 2018 12:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 18 Jan 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Disclosure in Yogi Sarkar, corruption was in this plan, 84 nominations
सीएम योगी आदित्यनाथ

विजिलेंस विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि तहसील से फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाकर कन्या विद्या धन योजना में लाखों रुपये का गबन किया गया। आठ साल चली जांच के बाद इस भ्रष्टाचार में मेरठ सदर, सरधना और मवाना तहसील के 84 लोगों के खिलाफ विजिलेंस की तरफ से बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


पढ़ें : वैज्ञानिक बनना चाहता है चिराग, 8वीं के इस छात्र की पुकार- मोदी-योगी एक बार जरूर आएं गांव
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक विजिलेंस अधिकारियों ने इन तीनों तहसीलों के तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, लेखपालों और कानूनगो समेत 84 लोगों के खिलाफ जांच रिपोर्ट सौंपी है। आरोप है कि कन्या धन योजना के तहत इन अधिकारियों ने लाखों रुपये का गबन किया है। करीब आठ साल से शासन स्तर पर इसकी जांच चल रही थी। पिछले वर्ष ही शासन से विजिलेंस विभाग मेरठ सेक्टर को विवेचना सौंपी गई थी। विजिलेंस के विवेचक इंस्पेक्टर करन सिंह चौहान की जांच रिपोर्ट के आधार पर देहली गेट थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला 
इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्राओं को आठ जून 2009 में प्रदेश सरकार से कन्या धन योजना में धन दिया गया था। छात्राओं के परिजनों की वार्षिक आय के आधार पर आय प्रमाणपत्र मांगे गए थे। जिसमें तहसील से फर्जी आय प्रमाण पत्र जारी किए गए। शिकायत पर शासन ने गोपनीय जांच शुरू कराई थी। इस गड़बड़झाले की आठ साल से जांच चल रही थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। योगी सरकार में जांच ने तेजी पकड़ी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed