फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chirag wants to be scientist, 8th student call, Modi Yogi visits only once

वैज्ञानिक बनना चाहता है चिराग, 8वीं के इस छात्र की पुकार- मोदी-योगी एक बार जरूर आएं गांव

Thu, 18 Jan 2018 12:42 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 18 Jan 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
Chirag wants to be scientist, 8th student call, Modi Yogi visits only once
आठवीं कक्षा का छात्र चिराग

मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है...। ये लाइन सहारनपुर के चिराग पर सटीक बैठती है। अगर सरकार की मदद मिले तो चिराग एक वैज्ञानिक बन सकता है।

विज्ञापन


यूपी के सहारनपुर शहर में आठवीं के एक छात्र को 20 करोड़ तक का पहाड़ा आता है। खास बात यह है कि एक न्यूज एजेंसी को छात्र ने बताया कि वह वैज्ञानिक बनकर देश को गौरवान्वित करना चाहता है। महज 13 वर्ष के इस छात्र की तमन्ना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार उनके गांव जरूर आएं।
विज्ञापन


पढ़ें : मुस्लिम छात्रा ने कृष्ण बन पढ़े गीता के श्लोक, देवबंद ने कहा इस्लाम विरोधी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चिराग के पिता नरेंद्र सिंह का कहना है कि 'हम भले ही गरीब परिवार से हैं, लेकिन अपने बच्चे को वैज्ञानिक बनाने के लिए कुछ भी करेंगे, हम दुआ करते हैं कि देश को उस पर गर्व हो।' हालांकि इससे पहले भी ऐसे कई छात्र सामने आये जिन्होंने बड़ी संख्या में पहाड़े सुनाए थे। यहां तक कि एक छात्र को तो 30 तक के पहाड़े मुंहजबानी याद थे।

यह देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि इतनी कम उम्र के इन भारतीय बच्चों ने बड़ों से भी ज्यादा ज्ञान जुटाया है। वहीं वाराणसी के कौटिल्य को गूगल ब्वॉय तक कहा गया। कौटिल्य दुनिया के किसी भी देश से जुड़े सामान्य ज्ञान, इतिहास और भूगोल के उत्तर चुटकियों में दे देता है। अपनी इस विलक्षण प्रतिभा के वजह से नन्हा कौटिल्य पिछले दिनों कई समाचार चैनलों पर नजर आया। देश को इन बच्चों पर गर्व होना चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed