{"_id":"68c99b8181ecae512b054c3e","slug":"dirty-water-on-the-road-from-islamabad-to-bachha-park-meerut-news-c-14-1-mrt1004-977941-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इस्लामाबाद से बच्चा पार्क तक सड़क पर गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इस्लामाबाद से बच्चा पार्क तक सड़क पर गंदा पानी
विज्ञापन
- चार दिन से सीवर की समस्या देखते पार्षदों ने की शिकायत, निगम की टीम मौके पर पहुंची
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित करीमनगर और छिपी टैंक चौराहे पर लगे सीवर पंपिंग स्टेशन चार दिन से खराब होने के चलते बच्चा पार्क से लेकर लिसाड़ीगेट के इस्लामाबाद तक सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। इसको लेकर मंगलवार सुबह भाजपा और विपक्ष के पार्षदों ने निगम परिसर में हंगामा कर दिया। नगर आयुक्त को शिकायत पत्र दिया तो जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। देर रात तक करीमनगर वाले सीवर पंपिंग स्टेशन को ठीक किया गया। पार्षदों का कहना है कि कंपनी को निगम ने ठेका दिया हुआ है, वह गारंटी न बताकर कई दिन सीवर पंपिंग स्टेशन ठीक करने में लगा देते हैं।
भाजपा पार्षद सुमित शर्मा और एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम ने मंगलवार को अलग-अलग अपने साथी पार्षद के साथ नगर आयुक्त से सीवर पंपिंग स्टेशन खराब होने की लिखित में जलभराव होने की शिकायत की है। फजल करीम ने बताया कि हापुड़ रोड पर तिरंगा गेट के पास स्थित सीवर पंपिंग स्टेशन के पंप आए दिन खराब या बंद रहते हैं। पंपों के लंबे समय तक बंद रहने से सीवर लाइन ओवरफ्लो हो जाती है, जिसके चलते हापुड़ रोड से लगे वार्ड 80, 73, 79, 72, 71, 67, 58, 66 व 47 सहित कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो जाती है। पार्षदों और क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि पंपों की खराबी की सूचना मिलने के बाद भी मरम्मत का काम समय पर नहीं हो पाता।
स्थानीय लोगों ने निगम से मांग की है कि सीवर पंपिंग स्टेशन की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और खराब पंपों को रिपेयर करने की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए। देर रात करीमनगर में सीवर पंपिंग स्टेशन को ठीक कराया गया, जलभराव की समस्या अभी बनी हुई है। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि सीवर पंपिंग स्टेशन खराब होने के बाद तुरंत जलकल विभाग के अवर अभियंता को लगाया गया था। एक पंप ठीक कर दिया व दूसरे को भी जल्द ठीक कराया जाएगा।