{"_id":"68b4b72f1618f06abd0921ad","slug":"dirty-sewer-water-filled-in-ward-58-surajkund-area-meerut-news-c-14-1-mrt1004-963023-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड 58 सूरजकुंड इलाके में भरा सीवर का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड 58 सूरजकुंड इलाके में भरा सीवर का गंदा पानी
विज्ञापन
मेरठ। माधवपुरम में सीवर का गंदा पानी भरने की समस्या से अभी निजात नहीं मिल पाई है। वहीं, रविवार को हापुड़ रोड पर भी सीवर पंपिंग स्टेशन खराब हो गया है। इससे सीवर का गंदा पानी भर गया। शिकायत पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार मौके पर पहुंचे और निगम के जलकल विभाग के जिम्मेदार अफसरों से जवाब मांगा।
वार्ड 58 सूरजकुंड इलाके में सीवर का पानी भरा हुआ है। इस पर स्थानीय पार्षद सुमित शर्मा ने नगर आयुक्त से शिकायत की है। आरोप लगाया था कि हापुड़ रोड का सीवर पंपिंग स्टेशन खराब हो गया है। इसके चलते करीब 50 हजार की आबादी वाले इलाके में गंदा पानी भरा हुआ। संक्रमण का खतरा और लोगों का निकलना दुश्वार हो रहा है। इसकी जानकारी लगने पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार व अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार समेत निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
नगर आयुक्त द्वारा सीवर पंपिंग स्टेशन की जानकारी ली गई, तो मोटर खराब के बारे में बताया गया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि एक दिन पहले ही सीवर पंपिंग खराब हुआ है। उसको ठीक कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने निगम के जलकर विभाग की लापरवाही मानते हुए सहायक अभियंता जलकर लक्ष्मण सिंह और जीएस चौहान से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश जारी कर दिए। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि सीवर का पानी सड़क पर बहने से संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इस पर अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं माधवपुरम में भी पांचों सीवर पंपिंग स्टेशन खराब होने से काफी परेशानी आ रही है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार का कहना है कि सीवर पंपिंग स्टेशन की मोटर फुंक गईं हैं, जोकि कंपनी द्वारा गारंटी में हैं। जल्द ही कंपनी के द्वारा सभी मोटर को ठीक कराकर सीवर पंपिंग स्टेशन चालू कर दिए जाएंगे।