{"_id":"6a550c505079d457560f0d45","slug":"director-of-kinauni-sugar-mill-receives-maharashtra-gaurav-samman-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112954-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किनौनी शुगर मिल के निदेशक को मिला महाराष्ट्र गौरव सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किनौनी शुगर मिल के निदेशक को मिला महाराष्ट्र गौरव सम्मान
Mon, 13 Jul 2026 09:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी के निदेशक शिशिर बजाज को चीनी एवं एथेनॉल उद्योग, ग्रामीण विकास व सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित विकसित भारत कॉन्क्लेव में प्रतिष्ठित महाराष्ट्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रदान किया गया।
मिल प्रबंधन ने इसे पूरे बजाज समूह और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। कार्यक्रम के दौरान शिशिर बजाज के जीवन, नेतृत्व, उद्योग जगत में योगदान तथा ग्रामीण विकास और सामाजिक सरोकारों पर आधारित विशेष प्रकाशन का भी विमोचन किया गया। उनके नेतृत्व में बजाज समूह ने चीनी, एथेनॉल, विद्युत उत्पादन और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय विस्तार किया है। मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे संस्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत है।एचआर जोनल हेड पंकज पवार, महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह, नरेश तोमर, राजीव कुमार, लोकेश राणा, सुरेंद्र टिकैत, संजीव पूनिया, दुष्यंत त्यागी, आशीष त्यागी, विकास सोलंकी, अनुराग गुप्ता, मनोज बत्रा आदि ने बधाई दी।