फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dinesh Sharma's statement: Accuses Kejriwal of corruption, 'predicts victory for the third time in Haryana'

दिनेश शर्मा का बयान: केजरीवाल पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, 'हरियाणा में तीसरी बार जीत की भविष्यवाणी'

Sat, 14 Sep 2024 01:28 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 14 Sep 2024 01:28 PM IST
सार

डॉ. दिनेश शर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाया,और हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार जीत की भविष्यवाणी की।

विज्ञापन
Dinesh Sharma's statement: Accuses Kejriwal of corruption, 'predicts victory for the third time in Haryana'
मएसबी कॉलेज उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को कई महत्वपूर्ण बयान दिए, जिसमें उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा हमला किया और बीजेपी की आगामी चुनावी सफलता को लेकर आत्मविश्वास प्रकट किया।

विज्ञापन


शर्मा ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह डिजिटल प्लेटफार्म पर भ्रष्टाचार को मजबूती से बढ़ावा देंगे, लेकिन बीजेपी के शासन में ऐसा नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में काफी अनुभव प्राप्त कर लिया है, लेकिन बीजेपी की सख्त नीतियों के चलते उनकी योजनाएं सफल नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन


दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां केवल बयानवीर हैं, जबकि बीजेपी कर्मवीरों की पार्टी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाला समय भारत के लिए स्वर्णिम होगा और सपा तथा कांग्रेस को जनता के प्रति जवाबदेह होना पड़ेगा। उन्होंने विपक्षी पार्टियों के बांग्लादेश जैसी स्थिति की भविष्यवाणी पर कहा कि भारत श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान या नेपाल नहीं है, जहां महाशक्ति अस्थिर कर सत्ता परिवर्तन कर सके। भारत में जनता मालिक है और अगर विपक्षी शक्तियां भारत के अहित में आंख उठाने की कोशिश करेंगी तो जनता उचित जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dinesh Sharma's statement: Accuses Kejriwal of corruption, 'predicts victory for the third time in Haryana'
मएसबी कॉलेज उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

शर्मा ने आगामी उपचुनावों पर भी टिप्पणी की, विशेषकर यूपी के 10 सीटों के उपचुनावों पर। उन्होंने कहा कि विपक्ष को लगता है कि वे कोई सीट नहीं जीत पाएंगे। साथ ही, उन्होंने हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार बड़ी जीत का विश्वास व्यक्त किया। मोदीपुरम में एमएसबी कॉलेज ऑफ़ लॉ के उद्घाटन के मौके पर डॉ. दिनेश शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि बीजेपी से जुड़ना राष्ट्र की सेवा करने का एक तरीका है और मेरठ को एक्सप्रेस वे, हाईवे और रैपिड एक्स की सौगात मिलने से इसका विकास तेजी से हो रहा है। शर्मा ने कॉलेज परिसर में अपनी मां शांति देवी के नाम से एक पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला, अजय भराला, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विमल शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज राठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, डॉक्टर विजय शर्मा, राजकुमार कौशिक और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। शर्मा ने विपक्षी दलों द्वारा आरक्षण और संविधान को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को भी खारिज किया, और बीजेपी सरकार की हमेशा सबका साथ, सबका विकास की नीति पर भरोसा जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed