फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Digvijay Bhati Case: BKU India Organizes Foot March

दिग्विजय भाटी प्रकरण : भाकियू इंडिया ने निकाला पैदल मार्च

Mon, 24 Aug 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Bhati Case: BKU India Organizes Foot March
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के प्रकरण में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन इंडिया के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता एकत्र हुए और दिल्ली रोड से पैदल मार्च की शुरूआत की। इस दौरा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काला टीका लगाकर और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वह अपनी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए दिल्ली रोड से हापुड़ रोड बिजली बंबा बाईपास पहुंचे। यहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियाें ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद वह यहीं पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान नेताओं और दलित नेताओं की पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनकी संपत्ति की जांच किए जाने की मांग की। इस दौरान अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी उन्होंने अधिकारियों को सौंपा। इस दौरान संजीव राणा, जिलाध्यक्ष दीपक समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed