फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Digital Arrest: Called pretending to be TRAI officer, cheated retired teacher of Rs 9 lakh, asked for selfie

Digital Arrest: ट्राई अधिकारी बताकर की कॉल, रिटायर्ड शिक्षिका से नाै लाख ठगे, 9 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

Mon, 16 Dec 2024 02:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Dec 2024 02:47 PM IST
सार

मेरठ में साइबर अपराधियों के इरादे बुलंद हैं। यहां रिटायर्ड लोगों को साइबर अपराधी शिकार बनाकर मोटी रकम ठग रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में रिटायर्ड शिक्षिका को नाै दिन डिजिटल अरेस्ट कर नाै लाख रुपये ठग लिए।

विज्ञापन
Digital Arrest: Called pretending to be TRAI officer, cheated retired teacher of Rs 9 lakh, asked for selfie
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

मेरठ में साइबर अपराधियों ने रिटायर्ड शिक्षिका को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने का डर दिखाकर नौ दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। किसी से बात करने या मिलने पर जेल भेजने की धमकी देकर पीड़िता से 9,07,976 रुपये ठग लिए। साइबर ठगों की धमकी से घबराई पीड़िता ने बिना किसी को कुछ बताए बैंक, एफडी और पोस्ट ऑफिस से अपनी सारी जमापूंजी निकालकर बताए गए खातों में भेज दी। अब घर के खर्च के लिए भी पीड़िता के पास रुपये नहीं बचे हैं। साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन

रेलवे रोड थाना क्षेत्र की न्यू प्रेमपुरी निवासी अंजू रानी सिंघल रिटायर्ड शिक्षिका हैं। साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को उनके पास सुबह करीब नौ बजे कॉल आई। कॉलर ने खुद को ट्राई (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) का अधिकारी चिराग ठाकुर बताया। कहा कि आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। 

आपकी आईडी पर हरियाणा के गुरुग्राम से मोबाइल सिम लिया गया है। इस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में किया गया है। इसके लिए आपको गिरफ्तार किया जा सकता है। आरोपी ने हरियाणा पुलिस के सीनियर अफसर रणबीर सिंह से बात कराने के लिए कहा। पीड़िता के नंबर पर वीडियो कॉल आई। रणबीर सिंह बता रहा व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कुछ निजी जानकारी लेने के बाद कॉल कथित एसआई अनुराग चहल को ट्रांसफर कर दी। अनुराग चहल लगातार उन्हें कॉल और मेसेज करता रहा। उसने कथित रघुनाथ पांडे को अपना सीनियर बताते हुए वीडियो कॉल पर बात कराई। रघुनाथ पांडे ने कहा कि आपका नाम नरेश गोयल के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है। हम जांच कर रहे हैं। 

आपको सारा बैंक बैलेंस और एफडी आदि रकम हमें ट्रांसफर करनी होगी। जांच के बाद सारी रकम आपके खाते में वापस भेज दी जाएगी। आपकी एफडी समय से पहले टूटेगी तो उसका हर्जाना आरबीआई भरेगा। करीब 3:35 मिनट तक वह लगातार वीडियो कॉल पर बात करता रहा। 

यह भी पढ़ें: UP: 20 रुपये फीस... 300 का तेल, सिर पर लगाते ही आएंगे गायब बाल, सुनते ही इस कदर उमड़ी भीड़; देना पड़ा टोकन

विज्ञापन

हर दो घंटे में मांगी सेल्फी, पीड़िता के पास खर्च के भी रुपये नहीं बचे
आरोपियों ने पीड़िता से हर दो घंटे में सेल्फी के साथ रिपोर्ट मांगी।  इसमें किसी को केस के बारे में कुछ बताने पर जेल भेजने की चेतावनी लिखी थी। 29 नवंबर को पीड़िता एसबीआई की सदर शाखा गईं और बताए गए खाते में 1,17,913 रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन फिर से वह बैंक गई और एफडी तुड़वाकर 3,50,023 रुपये ट्रांसफर किए। दो दिसंबर को वह आबूलेन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा गईं और बैंक में जमा रकम व एफडी तुड़वाकर 1,40,017 रुपये ट्रांसफर किए। चार दिसंबर को पोस्ट ऑफिस में अपनी एमआईएस पॉलिसी की रकम निकाली। बैंक खाते में रकम आने में तीन दिन लगे। 7 दिसंबर को बैंक खाते से 3,00,023 रुपये ट्रांसफर किए। आरोपियों को रुपये देने के बाद अब घर के खर्च के लिए भी पीड़िता के पास रुपये नहीं बचे हैं।
 

हेल्पलाइन नंबर नहीं मिला 
पीड़िता का कहन है कि 8 दिसंबर को आरोपियों की कॉल आई और उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण आगे की कार्रवाई जल्दी नहीं हो पाएगी। इस पर उन्हें अपने साथ ठगी का शक हुआ। उन्होंने कई बार साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल की, लेकिन नंबर नहीं मिला। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रांसफर की गई रकम को फ्रीज कराने के लिए बैंकों में रिपोर्ट भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed