फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DIG orders expedited investigation into the shooting of Harun

Meerut News: हारुन को गोली मारने के मामले में डीआईजी ने दिए जांच तेजी से करने के आदेश

Tue, 20 Oct 2026 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
DIG orders expedited investigation into the shooting of Harun
डीआईजी बोले, विवेचनाओं में देरी होने पर विवेचकों का किया जाएगा जवाब तलब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। लोहिया नगर में स्क्रैप कारोबारी हारुन पर गोली चलाने वाले आरोपी फिरोज के खिलाफ कार्रवाई के मामले में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जल्द जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में विवेचनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने विवेचना के संबंध में लोहिया नगर थानेदार और विवेचक का जवाब तलब भी किया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

दरअसल लोहिया नगर के न्यू इस्लाम नगर निवासी स्क्रैप कारोबारी हारुन को कमेटी की रकम के विवाद में 11 सितंबर को इरशाद, उसके बेटे रवि एवं भाई फिरोज ने तीन गोली मारी थी। तलाशी में पुलिस को इरशाद के घर से एक बैग मिला था। इरशाद के बेटे रवि ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने फिरोज और इरशाद पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को लोहिया नगर पुलिस और स्वॉट टीम ने फिरोज को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस फिरोज को बजौट गांव के अंडर पास के पास ले गई थी। जहां उसने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में फिरोज के पैर में गोली लगी थी। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। जिसमें फिरोज कचहरी में पुलिस टीम के साथ तेजी से चलता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर तंज भी कसा जा रहा है कि यदि फिरोज सही चल रहा है तो उसके गोली कैसे लग गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विवेचना शीघ्र पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अन्य मामलों में जल्द विवेचनाओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है। विवेचनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विवेचना करने वाले और अन्य पुलिसकर्मियों से कार्रवाई के संबंध में जवाब मांगा गया है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed