फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DIG did surprise inspection of Mawana police station

Meerut News: डीआईजी ने किया मवाना थाने का औचक निरीक्षण

Sun, 22 Dec 2024 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
DIG did surprise inspection of Mawana police station
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को मवाना थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छह माह से अधिक कोई विवेचना लंबित न रखने और समय पर निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा न जाए और निर्दोषों पर कार्रवाई न की जाए। उन्होंने प्रशिक्षु दरोगा को थाने में उचित प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए है।
डीआईजी ने थाने में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। भविष्य में किसी भी थाना परिसर में गंदगी मिली तो कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने जानलेवा हमला, चोरी, लूट, डकैती के अपराधियों पर पैनी नजर रखने और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। नववर्ष, क्रिसमस को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के निर्देश दिए। वहीं, साइबर अपराध के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए कहा गया। ठगी होने पर1930 पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा। उन्हाेंने कस्बा मवाना, बस स्टैंड, मेन बाजार, तहसील तिराहा आदि जगहों पर पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। भ्रमण के दौरान लोगाें से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article