फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diesel Petrol Price Today in Meerut, peoples have protest against BJP goverment

Petrol-Diesel Price: पढ़िए मेरठ में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई के विरोध में लोग कर रहे प्रदर्शन

Wed, 17 Feb 2021 01:03 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Feb 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Diesel Petrol Price Today in Meerut, peoples have protest against BJP goverment
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई

देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों का विरोध हो रहा है। पश्चिमी यूपी के जिलों में महंगाई को लेकर लोग आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। उधर, कांग्रेस, सपा और बसपा कार्यकर्ता भी महंगाई के विरोध में सरकार को घेरने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मेरठ शहर में आज 17 फरवरी को पेट्रोल 87.80 रुपये और डीजल 80 रुपये लीटर मिल रहा है। पेट्रोल और डीजल की लगातार कीमतें बढ़ने से लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है।   
विज्ञापन


वहीं ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने बढ़ते डीजल रेट, ई-वे बिल, टीडीएस, इंश्योरेंस आदि को लेकर हड़ताल पर जाने का एलान किया है। हालांकि इससे पहले ट्रांसपोर्टर सरकार को 14 दिन का नोटिस देंगे। दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होकर लौटे ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंकी चिन्यौटी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार सिंह अटवाल ने कहा कि देश इस समय कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। इसके चलते पहले सरकार को 14 दिन का नोटिस दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी ट्रांसपोर्टरों की मांगों को निराकरण नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में मेरठ से पिंकी चिन्यौटी के अलावा राकेश विज और राजकुमार सचदेवा ने भी हिस्सा लिया।

उधर, बड़ौत में आजाद नगर कॉलोनी की महिलाओं ने गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर अंकुश लगाएं जाने की मांग की।


यह भी पढ़ें: यूपी: सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ा, दस दिन में 75 रुपये बढ़ने से गृहिणियां परेशान

युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर के नेतृत्व में कॉलोनी की काफी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुई और प्रदर्शन किया। युवा रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा जनविरोधी व किसान विरोधी काम कर रही है। आज हर वर्ग मोदी सरकार से त्रस्त है। 

वहीं महिलाओं ने कहा कि देश की वर्तमान भाजपा सरकार जनता से झूठे वायदे कर सत्ता में आयी थी। गैस, डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed