फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   rising price of Gas cylinder makes house wives kitchen budgte

यूपी: सिलिंडर के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ा, दस दिन में 75 रुपये बढ़ने से गृहिणियां परेशान

Wed, 17 Feb 2021 12:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 17 Feb 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
rising price of Gas cylinder makes house wives kitchen budgte
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay

घरेलू एलपीजी सिलिंडर के दाम 50 रुपये बढ़ने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। 10 दिन पहले भी एलपीजी सिलिंडर के दाम में 25 रुपये की वृद्धि हुई थी। इस तरह 11 दिन के अंदर सिलिंडर के रेट में 75 रुपये की वृद्धि होने से गृहिणियां भी परेशान हैं। पिछले एक वर्ष से सिलिंडर पर सब्सिडी भी नहीं आ रही है। दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में भी एक माह में 200 रुपये की वृद्धि से दुकानदार परेशान हैं। 

विज्ञापन


- घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ गया है। दस दिन में दोबार गैस के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। - अंजू गृहिणी, बुढ़ाना।
विज्ञापन


- दिसंबर में गैस के दाम दो बार 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब फिर 75 रुपये बढ़ा दिए गए। सरकार को गैस के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाकर आम लोगों को राहत देनी चाहिए। - रविता गृहिणी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

- तेल कंपनियां मनमाने तरीके से गैस के दाम बढ़ा रही हैं, जिससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है। पिछले एक वर्ष से सब्सिडी भी नहीं आ रही है। सरकार गरीब व मध्यम वर्ग के बजट को बिगाड़ने का काम कर रही है।- डॉ. सुची कश्यप, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ।  

- घरेलू रसोई गैस का उपयोग गरीब परिवार भी करते हैं, उन पर महंगाई की मार पड़ रही है। गरीब परिवारों को गैस के बढ़ते दामों से राहत मिलनी चाहिए। सिलिंडर पर सब्सिडी नहीं दिए जाने से भी लोग त्रस्त हैं। - शहनाज सैफी, अध्यापिका, बुढ़ाना।

- घरेलू रसोई गैस के दाम बेलगाम हो गए हैं। तीन महीने में 175 रुपये की वृद्धि होने से गरीब परिवार परेशान है। गृहिणियों का बजट बिगड़ गया है। सरकार का गरीब व मध्य परिवार की ओर ध्यान नही है। - सीमा गृहिणी, बुढ़ाना।  

- घरेलू गैस के बढ़ते दाम को लेकर गृहणी परेेशान है। सरकार का मध्यम वर्गीय लोगों की ओर कोई ध्यान नही है। सरकार को रसोई में प्रयोग होने वाले सामान के दाम पर नियंत्रण रखना चाहिए। - पारुल गृहणी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed