फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Did not receive benefits of PM Awas Yojana; sits on a protest.

Meerut News: पीएम आवास योजना का नहीं मिला लाभ, धरने पर बैठा

Tue, 25 Aug 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Did not receive benefits of PM Awas Yojana; sits on a protest.
पीएम आवास योजना के तहत मकान निर्माण की मांग को लेकर तहसील में धरने पर बैठा सोनू। (मवाना)
- शाम को एसडीएम के आश्वासन पर समाप्त किया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। ब्लॉक मवाना के गांव रहावती निवासी सोनू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने और प्रशासनिक उपेक्षा से क्षुब्ध होकर मंगलवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गया। पीड़ित सोनू ने बीते दिन उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर शांतिपूर्वक धरने पर बैठने की चेतावनी दे दी थी। पीड़ित ने शाम को एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया।
पीड़ित सोनू ने एसडीएम संतोष कुमार सिंह को दिए पत्र में बताया था कि वह गरीब है और नियमानुसार आवास योजना का पूर्ण पात्र है, लेकिन इसके बावजूद उसे कोई सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई। पीड़ित ने ब्लॉक कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ब्लॉक से उसके पास कॉल आई थी, जिसमें चेक पास कराने और कागजात आगे बढ़ाने के नाम पर 1200 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।
विज्ञापन

पीड़ित ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि उसने उधार पैसे लेकर और अपनी थोड़ी-बहुत आधी बीघा जमीन बेचकर रहने के लिए एक कच्चा मकान सही कराया था। हालांकि, हाल ही में हुई बारिश के कारण मकान की कच्ची छत बुरी तरह से टपक रही है और पूरा मकान धराशायी होने की कगार पर पहुंच चुका है। हर तरफ से गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन से किसी तरह की मदद नहीं मिली तो लाचार होकर उसने तहसील परिसर में धरने पर बैठने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि जब तक उसे न्याय और आवास की सुविधा नहीं मिल जाती, उसका धरना जारी रहेगा। शाम को एसडीएम द्वारा मामले की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed