{"_id":"5a68dc774f1c1b1d368b6377","slug":"dhoom-dhaam-se-manaaaya-up-divas","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के निर्देश पर बुधवार को चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में उत्तर प्रदेश दिवस मनाते हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इस मौकेपर वक्ताओं ने कहा कि इस दिन यूप के सभी नागरिकों को संकल्प लेना चाहिए कि वह देश व प्रदेश की प्रगति के लिए आगे आकर अपना पूर्ण योगदान करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद संजीव बालियान, सांसद कुंवर भारतेन्द्र सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन हुआ।ं स्वतंत्रता सेनानी हेमन्त कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 स्वेच्छागृहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को प्रदेश का उत्तर प्रदेश का नाम दिया गया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक धरोहरों, राजनैतिक, व आर्थिक दृष्टि से सम्पूर्ण भारत में अपना अदभुत स्थान रखता है। सभी संकल्प लें कि उत्तर प्रदेश को शीर्ष राज्यों में स्थापित कर और अधिक विकसित करेंगे।
पूर्व मंत्री व सांसद संजीव बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सभी को यह सोचना चाहिए कि यूपी को और समृद्घ कैसे बनाया जाए। उत्तर प्रदेश में महापुरुषों ने जन्म लिया और हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए।
विज्ञापन
सांसद कुवर भारतेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है लेकिन सभी का भी दायित्व है कि हम प्रदेश के विकास अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में गरीबों, पीड़ितों व पात्रों को सरकार की योजनाओं का समय से लाभ मिलता है वही प्रदेश फलता-फूलता है इसी क्रम में प्रदेश की सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में विधायक सरधना संगीत सोम, मेरठ कैंट सत्य प्रकाश अग्रवाल, किठौर सत्यवीर त्यागी, व मेरठ शहर रफीक अंसारी द्वारा प्रदेश के गौरव शाली इतिहास व स्वतंत्रता आन्दोलन में मेरठ के योगदान, बलिदान व आर्थिक पहलुओं पर विस्तार से अपने अपने विचार प्रस्तुत किये तथा उत्तर प्रदेश दिवस मनाये जाने की पहल पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में इतिहासकार डा. किरण सिंह , डा. विघभनेश त्यागी, डा. रेनु जैन, डा. विनोद कुमार अग्रवाल, डा. ब्रजभूषण शर्मा आदि ने भी मेरठ केगौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी समीर वर्मा ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल द्वारा 02 हजार 899 लाख रुपये की लागत के 10 कार्यो का लोर्कापण व 907.72 लाख रूपये की लागत के 06 कार्यो का शिलान्यास किया गया। संचालन डीडीओ अतुल मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, देशभक्तिगीत व सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म तथा मुक्ताकाष नाटय संस्थान द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं लघु नाटक तथा नीता गुप्ता की टीम द्वारा भव्य संास्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी, सीएमओ डा. राजकुमार, परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह, डीपीआरओ आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
25 जनवरी को विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित होगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस:डीएम
मेरठ। जिला निर्वाचन अधिकारी चौ. चरण सिंह विवि के प्रेक्षागृह में राष्ट्र का आठवां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्तर पर कार्यक्त्रस्मों का आयोजन कर सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलायी जाएगी।
बाल वैज्ञानिकों ने देखी जीव विज्ञान लैब
उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर जिला विज्ञान क्लब की तरफ से बाल वैज्ञानिकों ने विश्वविद्यालय स्थित जीव विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया।
विभागाध्यक्ष डॉ. एके चौबे ने बच्चों को प्रयोगशाला का महत्व बताया। डॉ. अशिक भट, आशा राणा और अन्य ने लैब में माइक्रोस्कोप से चलते फिरते निमोटेड देखे। उनका डीएन भी देखा। बच्चों को बताया गया कि उन पर अध्ययन करने के लिए उन्हें जिंदा रखने और खाना तैयार करने के बारे में बताया।
जिला विज्ञान क्लब के समन्व्यक दीपक शर्मा ने बताया कि विज्ञान क्लब की तरफ ये पिछले महीने आयोजित की गई भाषण, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम आने वालों को एक हजार रुपये का पुरस्कार सीडीओ आर्यक अखौरी, पीडी बीपी सिंह, डीपीआरओ आलोक शर्मा और जिला विज्ञान अधिकारी अतुल मिश्रा ने सम्मानित किया।