फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dhoka khana bura nhi, dhokha dena buri baat

धोखा खाना बुरा नहीं, धोखा देना बुरी बात

Mon, 17 Sep 2018 01:55 AM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 17 Sep 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
dhoka khana bura nhi, dhokha dena buri baat
meerut - फोटो : meerut
दसलक्षण धर्म के तीसरे दिन रविवार को दिगंबर जैन पंचायती मंदिर आनंदपुरी में इंद्रों ने पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा को पांडुक शिला पर विराजमान कर भक्तिभाव से श्रीजी का जलाभिषेक किया। शंतिधारा का सौभाग्य सचिन जैन और संजीव जैन को मिला। पार्श्वनाथ भगवान की पूजा की गई। मवाना से आए प्रतिष्ठाचार्य नवरत्न उत्साही पारस शास्त्री ने उत्तम आर्जव धर्म के बारे में बताया कि आर्जव का मतलब सरलता अर्थात मन वचन कार्य से कुटिलता नहीं करना ही आर्जव धर्म है। मनुष्य का जीवन सांप के समान है। सांप टेढ़े मेढ़े होकर चलता है, लेकिन बिल में जाने के लिए उसे सीधे घुसना पड़ता है। धोखा खाना बुरी बात नहीं है बल्कि धोखा देना बुरी बात है। मुनि संघ प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विश्व शांति ढाई द्वीप महामंडल विधान में विजय मेरु संबंधी उप विजयार्ध जिनालय की पूजा की जाएगी। सांयकालीन सभा में सामूहिक णमोकार मंत्र का पाठ, आरती की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों का फैंसी ड्रेस का कार्यक्रम हुआ। प्रदीप जैन, अरुण जैन, अनिल जैन, अभिषेक जैन, गौरव जैन, रजत जैन, अतुल जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed