{"_id":"5e4d9f058ebc3ef2836807ea","slug":"dhavj-yatra-of-chhatarpati-shivaji-meerut-news-mrt4698642134","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्रपति शिवाजी जयंती पर ध्वज यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्रपति शिवाजी जयंती पर ध्वज यात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शिवाजी जयंती पर ध्वज यात्रा निकाली
मेरठ। महाराजा छत्रपति शिवाजी की जयंती पर बुधवार को सराफा बाजार से ध्वज यात्रा का आयोजन किया। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जीरो माइल पर संपन्न हुई। दीप प्रज्ज्वलन के बाद शिवाजी की प्रतिमा का अभिषेक किया गया।
श्री गणेश महाराष्ट्र मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित यात्रा का शुभारंभ मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल और भाजपा नेता करुणेश नंदन गर्ग ने किया। इसमें 50 बाइक पर सैकड़ों युवा केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। यात्रा सराफा, वैली बाजार, लाला का बाजार, शीशमहल, फूटा कुआं, बुढ़ाना गेट, शिवाजी संस्थान जीरो माइल पर पहुंची। यात्रा में युवा जय शिवाजी, जय भवानी के नारे लगा रहे थे। यहां महेंद्र पाटिल, विनोद पंवार, राजू हसबे आदि ने शिवाजी की प्रतिमा का दूध के बाद जल से अभिषेक किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद सभी लोगों ने शिवाजी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह छत्रपति शिवाजी ने हिंदू राष्ट्र की स्थापना की उसी प्रकार नरेंद्र मोदी भी देश को एकजुट कर रहे हैं। यहां दिग्विजय पाटिल, विजय यादव, मनोज खंडारे, तेजस्वनी पंवार, पूनम, पूजा पाटिल, प्रवीण अग्रवाल, सतीश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।