फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dharna was held in the police station alleging one-sided action

एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए थाने में दिया धरना

Tue, 08 Jul 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dharna was held in the police station alleging one-sided action
थाने पर धरना देते भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ता स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने थाना पुलिस पर एक एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। सीओ अभिषेक पटेल के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन

भाकियू अराजनीतिक के युवा जिला अध्यक्ष आकाश सिरोही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी के कार्यालय पर धरना दिया। धरने की सूचना थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को दी। युवा जिला अध्यक्ष आकाश सिरोही ने कहा कि थाना पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है। वह किसी भी कार्यकर्ता का शोषण नहीं होने देंगे। इस अवसर पर तारापुर निवासी हरजीत सिंह ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व बड़ी चामरोध में डीजे पर हुए विवाद में गोली चल गई थी। इसमें विक्रम पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था और उनके पक्ष के दो युवक जेल जा चुके हैं, जबकि उनके पक्ष के युवक को भी गोली लगी थी। उन्होंने कोर्ट द्वारा इसका मुकदमा दर्ज कराया, परंतु थाना पुलिस ने अभी तक दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

वहीं हरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि रविवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी, जिसकी उसने थाने में तहरीर दी है। इन मामलों में कार्रवाई न करने पर कार्यकर्ता थाने पहुंचे और घंटों हंगामा-प्रदर्शन करते रहे। सीओ अभिषेक पटेल ने कार्यकर्ताओं से बात की। सीओ द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला अध्यक्ष आकाश सिरोही, हर्ष चौधरी, हरजीत सिंह, शुभम लोहिया, ग्राम प्रधान सोरन सिंह, आदि दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed