फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dhampur Sugarcane Committee owes Rs 9 crore on Bilai Sugar Mill

Meerut News: धामपुर गन्ना समिति का बिलाई चीनी मिल पर नौ करोड़ की बकाया

Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Dhampur Sugarcane Committee owes Rs 9 crore on Bilai Sugar Mill
धामपुर। धामपुर गन्ना समिति का बिलाई चीनी मिल लगभग नौ करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान बकाया है। बाकी अन्य चीनी मिलों ने किसानों को शत प्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कभी का कर दिया है। समिति के विशेष सचिव मनोज कुमार कोंट ने बिलाई चीनी मिल प्रबंधन को तत्काल बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए हैं ।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने बताया कि प्रदेश में चीनी मिल का गन्ना पेराई सत्र अक्तूबर माह के अंतिम या नवंबर माह के पहले सप्ताह में चालू होने के लिए जा रहा है। मगर, बिलाई चीनी मिल की ओर से अभी तक किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया गया है। धामपुर गन्ना समिति में चार चीनी मिलें धामपुर , स्योहारा ,बिलाई और अफजलगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन

समिति के अंतर्गत आने वाले करीब 501 गांवों के करीब 75 हजार से ज्यादा किसान इन चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति करते हैं। इनमें धामपुर, स्योहारा और अफजलगढ़ चीनी मिल की ओर से समय से गन्ने का भुगतान किया जा चुका है । मगर, बिलाई चीनी मिल द्वारा अभी तक नहीं किया जा सका है। यह मिल बकाया भुगतान में सबसे फिसड्डी चल रही है। अभी भी बिलाई चीनी मिल पर करीब नौ करोड़ से ज्यादा की बकाया है। बिलाई चीनी मिल पर करीब 66 करोड़ की बकाया थी, जिसके सापेक्ष अभी तक लगभग 57 करोड़ की बकाया का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिलाई चीनी मिल प्रबंधन पर नहीं हो रहा असर

विशेष सचिव का कहना है कि धामपुर चीनी मिल ने 388.46 करोड़ का गन्ना खरीदा था। इसका पेमेंट कभी का हो चुका है। अफजलगढ़ चीनी मिल ने 81 करोड़ का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया। स्योहारा चीनी मिल द्वारा भी एक करोड़ 84 लाख का किसानों को भुगतान किया जा चुका है। मगर, बिलाई चीनी मिल प्रबंधन पर कोई असर नहीं हो रहा है। इसके लिए बार- बार अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed