फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dg ne parkhi 40 kadats ki partibha

डीजी ने परखी 40 कैडेट्स की प्रतिभा

Fri, 14 Sep 2018 01:47 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 14 Sep 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
dg ne parkhi 40 kadats ki partibha
meerut - फोटो : meerut
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में चल रहे द्वितीय प्री-थल सैनिक कैंप में बृहस्पतिवार को चुने गए 40 कैडेट्स ने डीजी लखनऊ के सामने ऑबस्टिकल, फायरिंग और टेंट पिचिंग में प्रतिभा दिखाई। कैडेट्स की टेंट पिचिंग टीम को डीजी ने बधाई देते हुए कैडेट्स को दिए जाने वाले सामान की जांच की।
विज्ञापन

यूपी निदेशालय लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ब्रिगेडियर अरविंद कुमार गंगानगर में चल रहे द्वितीय प्री-थल सैनिक कैंप में पहुंचे। डीजी ने 40 कैडेट्स को दिए जाने वाले कपड़े, जूते सहित अन्य सामान की जांच की। इसके बाद प्रथम थल सैनिक कैंप में चुने गए 40 कैडेट्स की फायरिंग प्रतिभा को परखा और प्रशिक्षण देने वाले सैनिकों से भी बातचीत की। इसके अलावा टेंट पिचिंग टीम ने फुर्तीले अंदाज में बेहद कम समय में टेंट लगाया जिसे देखकर डीजी ने उनकी प्रशंसा भी की। ऑबस्टिकल में कैडेट्स ने एकाएक बाधा पार करते हुए अपने पाइंट तक पहुंचे। डीजी ब्रिगेडियर अरविंद कुमार ने बताया कि उत्तरप्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व करने वाले ये ब्वायज कैडेट्स यकीनन प्रथम आएंगे।  मेरठ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर मुकुल भंडारी ने बताया कि पूरे प्रदेश से इन 40 कैड्ेटस को चुना गया है। ये कैडेट्स 17 से 28 सितंबर तक गेरेसन परेड ग्राउंड पर होने वाली राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में उप्र निदेशालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें 33 कैडेट्स सीनियर व 07 कैडेट्स जूनियर वर्ग से हैं। कंडीजेंट कमांडर मेजर सुनील  कुमार शर्मा ने बताया कि चुने गए प्रत्येक कैडेट्स को करीब 15 हजार रुपये का सामान दिया जा रहा है। इस मौके पर कैंप कमांडेट ले. कर्नल माधव बोरो, ट्रेनिंग इंचार्ज मनीष गुप्ता, कीटिंग इंचार्ज - ले. कर्नल एपी सिंह, फायरिंग इचार्ज कर्नल संजय, टेंट पिचिंग प्रभारी कर्नल गिरीश कर्णपाल, बटालियन हवलदार विजय कुमार, सतेंद्र कुमार, सूबेदार मुकेश, तेजप्रताप सिंह, संजय, देवेंद्र, अरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed