{"_id":"592b52fa4f1c1b824abdafb6","slug":"dewan-s-ramya-did-the-district-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवान की रम्या ने किया जिला टॉप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवान की रम्या ने किया जिला टॉप
amar ujala meerut
Updated Mon, 29 May 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th RESULT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में रम्या कौशिक ने 99 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है। जिले के अलावा रम्या देहरादून रीजन में दूसरे स्थान पर रही हैं। दूसरे नंबर पर 98.4 फीसदी अंक हासिल कर ऋषभ श्रीवास्तव हैं। ऋषभ भी देहरादून रीजन की टॉप टेन लिस्ट में शामिल हैं। उनका सातवां स्थान है। दोनों ही टॉपर दीवान पब्लिक स्कूल से हैं। तीसरे नंबर पर तीन होनहार छात्रों ने एकसाथ कब्जा जमाया है। रिया सिंह, दिव्यांशी अग्रवाल और ऋषभ कुमार ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पिछले साल की तुलना में मेरठ के टॉपर्स का स्कोर बड़ा है। 2016 में टॉपर ने 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
मेरठ जिले से 84 स्कूलों में 11542 छात्र-छात्राओं ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें 10552 रेग्युलर और 990 प्राइवेट छात्र शामिल थे। रविवार सुबह साढ़े दस बजे सीबीएसई ने तय वक्त से डेढ़ घंटे पहले रिजल्ट घोषित कर दिया। दीवान की छात्रा रम्या कौशिक ने ह्यूमिनटीज स्ट्रीम में 495 नंबर प्राप्त किए। ऋषभ श्रीवास्तव ने साइंस स्ट्रीम में 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। तीसरे नंबर पर तीन मेरठ पब्लिक स्कूल गर्ल्स शास्त्रीनगर की छात्रा रिया सिंह, दीवान पब्लिक स्कूल की छात्रा दिव्यांशी अग्रवाल और पुलिस मॉडर्न स्कूल रुड़की रोड के छात्र ऋषभ कुमार ने एकसमान 488 अंक हासिल किए।
पिछले साल की तुलना में इस साल रिजल्ट बेहतर रहा है। देहरादून की टॉप टेन लिस्ट में दीवान पब्लिक स्कूल के पांच छात्र, दो केएल इंटरनेशनल स्कूल, एक एमपीएस गर्ल्स शास्त्रीनगर, एक शांति निकेतन विद्यापीठ और एक छात्र पुलिस मॉडर्न स्कूल का है। देहरादून रीजन की टॉप 50 लिस्ट में मेरठ के चार छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
मेरठ के टॉप टेन स्टूडेंट
नाम स्कूल प्राप्तांक/500
रम्या कौशिक दीवान पब्लिक स्कूल 495
ऋषभ श्रीवास्तव दीवान पब्लिक स्कूल 492
रिया सिंह एमपीएस गर्ल्स शास्त्रीनगर 488
दिव्यांशी अग्रवाल दीवान पब्लिक स्कूल 488
ऋषभ कुमार पुलिस मॉडर्न स्कूल रुड़की रोड 488
सोनाली टंडन केएल इंटरनेशनल स्कूल 487
केविन अर्नव रौशन दीवान पब्लिक स्कूल 487
दिव्यम चंदेला दीवान पब्लिक स्कूल 487
प्रथम शुक्ला शांति निकेतन विद्यापीठ 487
संजना केएल इंटरनेशनल स्कूल 486