फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dewan internatinal ki coordinator ko goli se bhoona

दीवान इंटरनेशनल की कोआर्डिनेटर को गोलियों से भूना

Sat, 28 Oct 2017 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Oct 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
dewan internatinal ki coordinator ko goli se bhoona
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में दीवान पब्लिक स्कूल इंटरनेशनल की कोआर्डिनेटर नवजीत गोयल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका खून से लथपथ शव मकान से कुछ ही दूरी पर उसी की कार में ड्राइविंग सीट पर मिला। परिजनों ने उसके पति समेत सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नवजीत का तीन साल से अपने पति से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी की रंजिश में साजिश के तहत उसकी घर से बुलाकर उसकी हत्या की।
विज्ञापन

नवजीत अपने पति के मकान में ब्रह्मपुरी के इंद्रा नगर में रह रही थी। नवजीत का परिवार सिख है। उसके पिता परमजीत सिंह रुद्रपुर में क्रेशर चलाते हैं। मां त्रिलोचन, दो बहू और एक भाई नवजीत के आसपास ही इंद्रा नगर में ही रहते हैं। परिजनों के अनुसार नवजीत ने करीब 10 साल पूर्व ब्रह्मपुरी के ही हरीश कुमार गुप्ता के पुत्र मानव गोयल से लव मैरिज की थी। मानव का शारदा रोड पर रेडीमेड कपड़ों का काम है। 
विज्ञापन


नवजीत के परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ साल बाद ही मानव नवजीत को परेशान करने लगा था। दहेज के लिए मारपीट की जाती थी। तीन साल से दोनों अलग रह रहे थे। नवजीत, दोनों बच्चों के साथ अपने पति मानव के इंद्रा नगर स्थित मकान में रह रही थी। जबकि मानव ब्रहमपुरी में अपने परिजनों के पास जाकर रहने लगा। नवजीत की तरफ से मानव पर दहेज और मारपीट का मुकदमा चल रहा था। आरोप है कि नवजीत के मुकदमेबाजी से उसका पति मानव नाराज था और उससे रंजिश रखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात साथ ले गया था मानव
मां त्रिलोचन के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह गली में नवजीत से बात कर रही थी। तभी मानव अपने साथी विभोर, इलू, प्रवीण, अपनी मौसी के लड़के गौरव, जीजा अभिनव और एक अन्य के साथ अपनी कार में वहां आया। मानव ने नवजीत से कहा कि उसे कुछ बात करनी है। उसने नवजीत को अपने साथ चलने का अनुरोध किया। नवजीत उसकी बातों पर भरोसा कर अपनी वरना कार में उसे लेकर चली गई। उसके साथी पीछे मानव की गाड़ी में चले गए। नवजीत अपनी कार खुद ड्राइव करके ले गयी। नवजीत की बहन शैल ने भी उन्हें जाते हुए देखा। नवजीत के दोनों बच्चों को नानी अपने घर ले गयी । शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल जाना था। लगातार फोन करने पर भी नवजीत का मोबाइल स्विच आफ मिला तो उन्होंने नवजीत की तलाश शुरू की तभी घर से कुछ दूर रोड पर नवजीत की कार एक ट्रांसफार्मर के पास खड़ी मिली। 

पड़ौसियों ने देखा गोली चलाते हुए
ड्राइविंग सीट पर नवजीत का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी कनपटी, बाजू और छाती में गोलियां मारी गई थी। गाड़ी की सीट में भी गोलियां धंसी थी। हत्या की खबर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिजनों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के ही जोनी और अंकुश नाम के दो युवकों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात साढे़ 12 बजे जब वह अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे तो उन्होंने मानव को कार की खिड़की से नवजीत पर गोलियां बरसाते देखा था। वह काफी डर गए थे, इसलिए उस वक्त कुछ नहीं बता सके। 


पति मानव समेत छह नामजद
एसओ ब्रह्मपुरी के अनुसार कार से 32 बोर के पांच खोखे मिले है। नवजीत की मां की तहरीर पर उसके पति मानव, उसके जीजा अभिनव मौसी की लड़के गौरव और मानव के दोस्त विभोर, इलू और प्रवीण कुल छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति मानव की गिरफ्तारी को उसके यहां दबिश दी गई लेकिन पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर गायब था। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। दोपहर को मानव की वैगनआर कार मैट्रो प्लाजा की पार्किंग से बरामद कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार नवजीत को चार गोलिया लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed