फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devuthani Ekadashi: more than one thousand wedding ceremonies in Meerut today

देवउठनी एकादशी के साथ आज बैंड-बाजा-बरात, मेरठ में एक हजार से ज्यादा विवाह समारोह 

Wed, 25 Nov 2020 11:24 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 25 Nov 2020 11:24 AM IST
सार

  • 1000 से ज्यादा विवाह समारोह होंगे आज शहर में
  • कोरोना काल के बीच मांगलिक आयोजनों को संपन्न कराना होगी चुनौती

विज्ञापन
Devuthani Ekadashi: more than one thousand wedding ceremonies in Meerut today
wedding venue - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवउठनी एकादशी के साथ ही बुधवार से विवाह आदि मांगलिक आयोजन शुरू हो जाएंगे। बैंड, बाजा, बरात सब कुछ परंपरा के अनुसार होगा। हालांकि कोरोना काल में इस बार सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजेशन और अन्य नियमों को सख्ती से पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


होटल मंडपों में कोरोना से सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाएं
इस बार होटल, मंडप और पार्टी पैलेस में कोरोना से सुरक्षा संबंधी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंडप स्वामियों के अनुसार एंट्री गेट पर सैनिटाइजर का प्रयोग करना हर बराती के लिए अनिवार्य होगा। कार्यक्रम के मध्य में तीन से चार बार सैनिटाइजर का छिड़काव किया जाएगा।
विज्ञापन


सीटिंग टेबलों पर भी सैनिटाइजर की बोतलें रखी जाएंगी। 4 फीट की दूरी के साथ सीटिंग व्यवस्था की गई हैं। इस बार भोजन के लिए थाली ग्लब्ज व मास्क पहने वेटर ही मेहमानों को देंगे। कुछ जगहों पर वेटर ही भोजन परोसेंगे। वरमाला और फेरों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वधू पक्ष मेरठ में आकर कर रहा शादी
शहर में पहली बार एक ही दिन में एक हजार से अधिक विवाह होने जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण हैं कि दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद और हापुड़ निवासी वधू पक्ष के लोग भी मेरठ में ही आकर वैवाहिक आयोजन कर रहे हैं। इसके अलावा मार्च से जून के बीच होने वाले विवाह आयोजन भी नवंबर और दिसंबर में होंगे। देवउठनी एकादशी धार्मिक दृष्टि से बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। ऐसे में इस दिन विवाह आयोजन बहुत ही शुभ फलदायक होंगे। 

इन मंडपों में होंगे आयोजन
ब्रेवुरा, ग्रेंड-5, अलकनंदा, क्रोम, सेडिसन ग्रीन, पैराडाइज, सेवन इलेविन, ग्रेड अमारी, ला फ्लोरा, राजारानी, राधा गोविंद, हारमनी इन सहित सभी होटल और मंडप

गुलाब की वरमाला 5 हजार की
विवाह के पहले दिन से ही फूलों के भाव काफी तेज हो गए हैं। गेंदे की गठरी 500 से 800 रुपये तक पहुंच गई है। सबसे महंगी वरमाला है। आम दिनों में 1500-1750 रुपये के बीच मिलने वाली ओरगेट की वरमाला की कीमत 4-5 हजार के बीच है। गुलाब की जयमाला आम दिनों में 1800-2400 रुपये के बीच रहती है, इस बार इसकी कीमत 5-6 हजार के बीच है। जयमाला के लिए एडवांस बुकिंग है। मंडप स्वामी जयमाला के लिए 11 हजार रुपये तक ले रहे हैं।

डीएम से मांगी 800 की अनुमति
मंडप एसोसिएशन पदाधिकारी विवाह आयोजनों में होने वाली समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले। महामंत्री विपुल सिंघल ने कहा कि छोटे हॉल में जिस तरह 50 प्रतिशत सीटिंग की व्यवस्था का आदेश है। ऐसे में जो खुले मंडप हैं और जहां 2 हजार तक की क्षमता हैं वहां 40 प्रतिशत की अनुमति दी जानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आयोजन के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। बैंड और डीजे के लिए अलग से अनुमति नहीं है। मंडप एसोसिएशन ने कहा कि संपूर्ण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराने की जिम्मेदारी आयोजक की होनी चाहिए। वह ही मंडप स्वामी सहित प्रशासन को आयोजन की कॉपी उपलब्ध कराए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed