{"_id":"643a9ed161398729d401a4c3","slug":"devpriya-is-selected-in-iim-ahmedabad-father-jyoti-narayan-is-adg-in-up-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कामयाबी: देवप्रिय का आईआईएम अहमदाबाद में चयन, परिवार में खुशी का माहौल, पिता यूपी में हैं एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कामयाबी: देवप्रिय का आईआईएम अहमदाबाद में चयन, परिवार में खुशी का माहौल, पिता यूपी में हैं एडीजी
Sat, 15 Apr 2023 06:26 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 Apr 2023 06:26 PM IST
सार
मेरठ समाचार : देवप्रिय का आईआईएम अहमदाबाद में चयन हुआ है। बेटे के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। बताया गया कि पिता यूपी में एडीजी हैं।
विज्ञापन
पिता ज्योति नारायण के साथ देवप्रिय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में सेंट मेरीज एकेडमी के पुरातन छात्र देवप्रिय का साक्षात्कार के बाद आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) अहमदाबाद में फाइनल चयन हो गया है। इससे पहले उनकी कैट (कॉमन एडमिशन टेस्ट) के रिजल्ट में 99.99 परसेंटाइल आई थी। उत्तर प्रदेश में सिर्फ दो छात्रों ने इतना स्कोर प्राप्त किया था।
विज्ञापन
मूलरूप से बिहार के गया निवासी
देवप्रिय वर्तमान में दिल्ली आईआईटी से बीटेक फाइनल कर रहे हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में आईआईएम में सफलता प्राप्त की है। देवप्रिय अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: सपा-रालोद और आसपा में सीटों का बंटवारा, कई मुस्लिम चेहरों पर खेला दांव, यहां देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
देवप्रिय की स्कूलिंग मेरठ में सेंट मेरीज के अलावा सेंट फ्रांसिस लखनऊ और डीपीएस आरके पुरम दिल्ली से हुई। देवप्रिय के पिता ज्योति नारायण उत्तर प्रदेश कैडर के सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं। वे मेरठ, बरेली, लखनऊ, गौतमबुद्घनगर समेत कई जिलों के एसएसपी एवं प्रदेश के आईजी कानून व्यवस्था के पद पर रहे हैं। वर्तमान में एडीजी पीटीएस के पद पर तैनात हैं। देवप्रिय की माता कंचन नारायण और छोटे भाई भव्य प्रिय हैं। इस वर्ष कैट में देश में 11 विद्यार्थियों को 100 परसेंटाइल मिले थे। 22 अभ्यर्थियों के 99.99 परसेंटाइल हैं। इनमे देव प्रिय यूपी से दूसरे छात्र रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut: बयान दर्ज कराने मेरठ पहुंचीं अभिनेत्री अर्चना गौतम, प्रियंका गांधी के पीए पर दर्ज कराया था मुकदमा