फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Devotees were overwhelmed after listening to the story of devotee Prahlad

भक्त प्रहलाद की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Tue, 09 Sep 2025 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed after listening to the story of devotee Prahlad
हस्तिनापुर। कस्बे के श्रीकृष्ण मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक ने भक्त प्रहलाद के चरित्र का वर्णन कर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। वृंदावन से आए कथावाचक बालयोगी पचौरी महाराज ने गजेंद्र मोक्ष का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत के अष्टम स्कंध में गजेंद्र मोक्ष, भगवान की कथा है। द्वितीय अध्याय में गजेंद्र के युद्ध का वर्णन है। तृतीय अध्याय में गजेंद्र कृत भगवान के स्तवन और गजेंद्र मोक्ष का प्रसंग है और चतुर्थ अध्याय में गज के पूर्व जन्म का इतिहास है। कथावाचक ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म लीला का वर्णन किया। कहा कि यदि आप शास्त्रों द्वारा निर्देशित एवं आध्यात्मिक गुरु द्वारा प्रमाणित अपनी भक्तिमय सेवाओं एवं कर्तव्यों को धैर्यपूर्वक करते हैं तो आपकी सफलता निश्चित है। कथा में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर भूपेंद्र कुमार, डीडी त्यागी, सुनील त्यागी, महेंद्र पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed